Dhan Prapti Ke Upay: कर्ज मुक्ति के लिए करें ये उपाय, घर में सुख समृद्धि भी आएगी

Dhan Prapti Ke Upay: हिन्दू धर्म में ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के साथ ही चाणक्य नीति का भी विशेष महत्व है। ज्योतिष कुंडली देखकर भविष्य की गणना की जाती है। कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव के चलते व्यक्ति को जीवन में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही वास्तु दोष लगने पर भी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो जाती है। व्यक्ति कर्ज में डूबता चला जाता है। वास्तु शास्त्र में इन उपायों के बारे में भी बताया गया है। इस उपायों को करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर-परिवार की सौभाग्य में वृद्धि होती है। आइये हम जानते हैं कि कर्ज से मुक्ति पाने के लिए कौन से उपाय करना चाहिए।
कर्ज से इस तरह पाएं मुक्ति
अगर आप घर में वास्तु दोष से परेशान हैं, इससे निजात पाना चाहते हैं, तो घर में रोज नारियल पानी का छिड़काव करें। इस उपाय को करने से घर से नाकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। साथ ही व्यक्ति के कर्ज से संबंधित परेशानियां भी धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है। व्यक्ति अपने जीवन में सफलता की ऊचाईयों पर पहुंचता है।
ये भी पढ़ें... इस तरह से करें भगवान कृष्ण का श्रृंगार, मिलेगी विशेष आशीर्वाद
आर्थिक तंगी से मिलेगी छुटकारा
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए कोई शुभ योग या फिर रवि-पुष्प योग में एक एकाक्षी नारियल खरिदें। इसके बाद एकाक्षी नारियल को लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपने पूजा स्थल पर रख दें। इस एकाक्षी नारियल को मां लक्ष्मी की स्वरूप मानकर रोजना पूजा करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगी। साथ ही घर-परिवार में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होगी।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS