Dhanteras 2020 : धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये चीजें और पांए जीवन भर मां लक्ष्मी का साथ

Dhanteras 2020 : धनतेरस का पर्व 13 नवंबर 2020 (Dhanteras Festival 13 November 2020) को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धनवंतरी की पूजा (Lord Dhanvantari Puja) की जाती है और साथ ही इस दिन लोग अपने घर में नई- नई चीजें खरीदकर लाते हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आप अपनी राशि के अनुसार चीजें खरीदते हैं तो आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है और यदि आप इन चीजों के बारे में नहीं जानते हैं तो हम आपको आज इनके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं कि धनतेरस पर राशि के अनुसार क्या खरीदें।
धनतेरस पर राशि के अनुसार वस्तुएं
मेष राशि - मेष राशि के जातक धनतेरस के दिन चांदी के बर्तन और इलेक्ट्रानिक का सामान खरीद सकते हैं।
वृषभ राशि - वृषभ राशि के जातक धनतेरस पर तांबे और चांदी के बर्तन खरीद सकते हैं।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक धनतेरस पर सोने के आभूषण और हरे रंग के घरेलू सामान खरीद सकते हैं।
कर्क राशि - धनतेरस के दिन कर्क राशि के जातक चांदी की वस्तुएं और इलेक्ट्रानिक का सामान खरीद सकते हैं।
सिंह राशि - सिंह राशि के जातक धनतेरस पर कांसे के बर्तन या कपड़े आदि खरीद सकते हैं।
कन्या राशि - कन्या राशि के जातको धनतेरस के दिन गणेश जी की मूर्ति और सोने के आभूषण खरीद सकते हैं।
तुला राशि - धनतेरस के दिन तुला राशि के जातक कपड़े और सौंदर्य का सामान आदि खरीद सकते हैं।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातको की बात करें तो इन्हें धनतेरस के दिन इलेक्ट्रानिक उपकरण और सोने के आभूषण खरीद सकते हैं।
धनु राशि- धनतेरस के दिन धनु राशि के जातक सोने और तांबे से बनी वस्तुएं खरीद सकते हैं।
मकर राशि - मकर राशि के जातक धनतेरस के दिन वाहन,कपड़े या चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं।
कुंभ राशि - धनतेरस पर कुंभ राशि के जातक जूते चप्पल या फिर सौंदर्य का सामान खरीद सकते हैं।
मीन राशि - मीन राशि के जातक धनतेरस पर तांबे या चांदी से बनी वस्तुएं खरीदें तो उनके लिए शुभ रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS