Dhanteras 2020 Calendar : धनतेरस 2020 का कैलेंडर

Dhanteras 2020 Calendar : धनतेरस का त्योहार 13 नवंबर 2020 (Dhanteras Festival 13 November 2020) को मनाया जाएगा। दिवाली (Diwali) की शुरुआत धनतेरस से ही मानी जाती है। इस दिन किसी भी चीज को खरीदने से 13 गुना लाभ की प्राप्ति होती है। लेकिन क्या आप धनतेरस का पूजा मुहूर्त जानते हैं,क्या आपको पता है कि आपको किस समय पर खरीददारी करनी चाहिए। अगर नहीं तो हम आपको बताएंगे धनतेरस का कैलेंडर। जिसे जानकर आप सही समय पर पूजा और खरीददारी कर सकें।
धनतेरस कैलेंडर 2020 (Ahoi Ashtami 2020 Calendar)
तिथि | त्रयोदशी |
दिन | शुक्रवार |
माह | कार्तिक मास |
धनतेरस पूजा मुहूर्त | शाम 06 बजकर 04 मिनट से शाम 7 बजकर 29 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 2 बजकर 04 मिनट से दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक |
अमृत काल मुहुर्त | शाम 6 बजकर 57 मिनट से रात 8 बजकर 22 मिनट तक |
नक्षत्र | चित्रा |
योग | प्रीति |
करण | वणिज |
चंद्रमा | कन्या राशि |
सूर्य राशि | तुला राशि |
अभिजित मुहूर्त | सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक |
द्रिक ऋतु | हेमन्त |
राहुकाल | सुबह 10 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक |
सूर्योदय | 06:15 ए एम |
सूर्यास्त | 05:58 पी एम |
धनतेरस की ग्रह स्थिति (Dhanteras Ki Graha Stithi)
धनतेरस पर यदि ग्रह स्थिति की बात करें तो इस दिन चंद्रमा कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में रहेगा। वहीं इस दिन सूर्य तुला राशि में रहेगा। इसके अलावा गुरु धनु राशि में,शनि मकर राशि में,मंगल मीन राशि में वक्री,बुध तुला राशि में,शुक्र कन्या राशि में,राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा।इस दिन शनि और गुरु अपनी स्वंय की राशि में अन्य रहेंगे तो वहीं अन्य ग्रह अपनी मित्र राशि में रहेंगे। जिसकी वजह से इस बार धनतेरस का त्योहार काफी शुभ रहेगा।
धनतेरस का महत्व (Dhanteras Ka Mahatva)
धनतेरस के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी के साथ- साथ भगवान धनवंतरी की भी पूजा की जाती है। भगवान धनवंतरी समुद्र मंथन के समय 14वें रत्न के रूप में पीतल का अमृत कलश लिए हुए समुद्र मंथन के द्वारा प्रकट हुए थे। जिस दिन भगवान धनवंतरी प्रकट हुए थे वह दिन त्रयोदशी का था। इसी कारण से धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। इसी कारण से धनतेरस के दिन पीतल खरीदना काफी शुभ माना जाता है।
छठ व्रत न कर पाने पर करें ये काम और उपाय, छठी मईया पूरी करेंगी मनोकामना दिवाली हिंदू धर्म का एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। जिसकी शुरूआत धनतेरस से ही जाती है। पांच दिनों तक मनाए जाने वाले इस पर्व में भगवान गणेश ,माता लक्ष्मीं और कुबेर जी की पूजा की जाती है। इस दिन सोना,चांदी और पीतल की वस्तुएं खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन झाडू खरीदने को भी विशेष महत्व दिया जाता है क्योंकि झाडू में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS