Dhanteras 2020: जानिए धनतेरस के पांच अचूक उपाय, संकटों से निजात पाएं और मालामाल हो जाएं

Dhanteras 2020: जानिए धनतेरस के पांच अचूक उपाय, संकटों से निजात पाएं और मालामाल हो जाएं
X
Dhanteras 2020: हिन्दू कलेंडर के अनुसार कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस का दिन पांच दिन चलने वाले दीपावली उत्सव का पहला दिन होता है।आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन ऐसे कौन से पांच कार्य करें जिससे घर के संकट मुक्त होकर आपके घर में समृद्धि आ जाएं।

Dhanteras 2020: हिन्दू कलेंडर के अनुसार कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस का दिन पांच दिन चलने वाले दीपावली उत्सव का पहला दिन होता है।आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन ऐसे कौन से पांच कार्य करें जिससे घर के संकट मुक्त होकर आपके घर में समृद्धि आ जाएं।

1. पांच देवों की पूजा

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, कुबेर, यमराज और भगवान गणेश जी की पूजा करनी चाहिए।

2.पशुओं की पूजा

धनतेरस के दिन ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशियों को अच्छे से सजाकर उनकी पूजा करते हैं। क्योंकि ग्रामीणों केक लिए पशुधन का सबसे ज्यादा महत्व होता है। दक्षिण भारत में लोग गाय को देवी लक्ष्मी के अवतार के रूप में मानते हैं। इसलिए वहां के लोग गाय का विशेष सम्मान और आदर करते हैं।

3. दीपदान

धनतेरस के दिन यमराज के निमित्त जिस घर में दीपदान किया जाता है वहां अकाल मृत्यु नहीं होती है। धनतेरस की शाम को घर के मुख्य द्वार पर एक और घर के अन्दर भी तेरह दीप जलाने चाहिए। लेकिन यम के नाम का दीपक घर और परिवार के सभी सदस्यों के खाने-पीने के बाद जलाया जाता है। इस दीपक को जलाने के लिए पुराने दीपक का उपयोग किया जाता है। जिसमें सरसो का तेल डाला जाता है। यह दीपक घर से बाहर दक्षिण की ओर मुख कर नाली या कुड़े के ढेर के पास रख दिया जाता है। कई घरों में इस दिन रात को घर का सबसे बुजुर्ग सदस्य एक दीया जलाकर पूरे घर में घूमता है और उसके बाद उसे लेकर घर से बाहर रखकर आता है। और घर के अन्य सदस्य घर के अन्दर ही रहते हैं। और इस दीये को नहीं देखते हैं। यह दीया यम का दीया कहलाता है। और माना जाता है कि पूरे घर में इसे घुमाकर बाहर ले जाने से सभी बुराईयां और कथित बुरी शक्तियां घर से बाहर चली जाती हैं।

4. खरीदें धनियां

धनतेरस के दिन सोना खरीदने का प्रचलन है। अगर आप सोना नहीं खरीद सकते हैं तो आप पीतल का बर्तन खरीदें। और अगर आप ये दोनों वस्तुएं भी नहीं खरीद सकते हैं तो आप पीली कौड़ियां और धनिया खरीदें। धनतेरस के दिन किसान लोग धनिया का बीज खरीदते हैं। और आम शहरी पूजा के लिए धनिया खरीदता है। धनिया खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन का नुकासान नहीं होता है।

5.हल्दी खरीदें

धनतेरस के दिन आप शुभ मुहूर्त देखकर बाजार से गांठ वाली पीली हल्दी अथवा काली हल्दी को घर ले आएं और इस हल्दी को कोरे कपड़े में रखकर स्थापित करें। और षडोपचार से पूजन करें। दान करें। धनतेरस के दिन यदि आप सफेद कपड़ा, चावल, चीनी आदि दान करते हैं तो आपको धन की कमी नहीं होगी। इसके साथ ही कार्य में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी।

इस दिन यदि आपके दरवाजे पर कोई भिखारी, जमादार या कोई गरीब व्यक्ति आएं तो उसे खाली हाथ ना भेजें। आप कुछ ना कुछ उसे जरुर दें। इससे महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। और आपको समृद्धि का आशीष देती हैं। इससे आपको हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी। इस दिन आप किसी मंदिर में जाकर कोई केले का पौधा या कोई सुगंधित पौधा लगाएं।

Tags

Next Story