Dhanteras 2020: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये सामान, नहीं तो हो सकता है आपको भारी नुकसान

X
धनतेरस के दिन अधिकतर लोगों को यह नहीं पता होता कि आपको किस त्योहार पर किस सामान की खरीददारी करनी है और किस चीज की खरीददारी नहीं करनी चाहिए। इस विषय में कम जानकारी होने के बाद अगर आप कोई ऐसी वस्तु की खरीददारी करते हैं जोकि त्योहारों के मद्देनजर अशुभ होती है तो उस सामान के खरीदने से आपको हानि हो सकती है। और घर-परिवार बर्बाद हो सकता है। धनतेरस भी एक ऐसा ही त्योहार है। इस दिन भगवान धनवंतरि प्रकट हुए थे। इस सल 2020 में धनतेरस के दिन विशेष योग बन रहे हैं। और हिन्दू समाज के लोग धनतेरस के दिन जमकर खरीददारी भी करते हैं। धनतेरस पर खरीददारी करने की परम्परा प्राचीन काल से चली आ रही है। ऐसी मान्यता है कि देवी लक्ष्मी की तरह ही भगवान धन्वंतरि भी समुद्र मंथन के दौरान सागर से प्रकट हुए थे। तो आइए जान लें कि भगवान धनवंतरि को समर्पित धनतेरस के दिन कौन-कौन सी चीजें खरीदना शुभ और अशुभ माना जाता है।

शीशा

अगर आप धनतेरस के दिन शीशा खरीदते हैं, तो वह शीशा पारदर्शी नहीं होना चाहिए। और धुंधला शीशा भी इस दिन ना खरीदें। धुंधला और पारदर्शी शीशा इस दिन घर में लाना अशुभ माना जाता है। क्योंकि शीशा का संबंध राहु से माना जाता है। अगर आप अकेला शीशा खरीदते हैं तो उसमें दोष माना जाता है। इसलिए अगर आप धनतेरस के दिन शीशा खरीदते हैं तो वह किसी चीज में लगा हुआ होना चाहिए। वैसे तो कोशिश करें कि धनतेरस के दिन शीशा से संबंधित कोई सामान ना खरीदें।

एल्युमीनियम के बर्तन

धनतेरस के दिन एल्युमीनियम के बर्तन भी नहीं खरीदने चाहिए। एल्युमीनियम एक ऐसी धातु है जिस पर राहु का आधिपत्य रहता है। लगभग सभी शुभ ग्रह इससे प्रभावित होते हैं। इसी कारण एल्युमीनियम का प्रयोग पूजा-पाठ और ज्योतिषीय सामग्री में नहीं किया जाता है। एल्युमीनियम का प्रयोग वास्तु शास्त्र और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी हानिकारक माना जाता है।

नुकीला सामान

धनतेरस के दिन नुकीला सामान जैसे चाकू, तलवार, कैंची, छुरी, हासिया और लोहा के बर्तन आदि भी नहीं खरीदने चाहिए। यदि आप खरीदना ही चाहते हैं तो सोना,चांदी, पीतल आदि धनतेरस के दिन खरीद सकते हैं। इसलिए धनतेरस के दिन कोई ऐसी वस्तु ना खरीदें। जिससे आपको भविष्य में हानि होने की संभावना हो।

Tags

Next Story