Dhanteras 2020 : धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये चीजें, माता लक्ष्मी का जीवन भर रहेगा साथ

Dhanteras 2020 : धनतेरस का त्योहार (Dhanteras Festival) कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। दिवाली के पर्व की शुरुआत धनतेरस (Dhanteras) से ही हो जाती है। इसी कारण से धनतेरस से ही लोग अपने घर में नई- नई वस्तुएं लाने लगते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि धनतेरस के दिन कुछ वस्तुओं को लाने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव ही बना रहता हैं तो आइए जानते हैं धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए।
धनतेरस के दिन क्या खरीदें
1.धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी अपने हाथ में कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी कारण से धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।
2.भगवान कुबेर को चांदी अत्याधिक प्रिय है। इसलिए धनतेरस के दिन चांदी के बर्तन या चांदी का सिक्का खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है।
3.माता लक्ष्मी को कौड़िया अत्याधिक प्रिय हैं इसलिए धनतेरस के दिन कौड़िया,श्री यंत्र और धनिया खरीदना भी शुभ माना जाता है। धनतेरस पर कौड़िया खरीदकर दिवाली के दिन उसकी पूजा करके उन्हें अपनी तिजोरी में अवश्य रखें।
4.माता लक्ष्मी को सफाई अत्याधिक प्रिय है। इसी कारण से धनतेरस के दिन झाडू खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है।
5. दिवाली की शुरुआत धनतेरस से ही हो जाती है। इसलिए धनतेरस के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति के साथ खील बताशे ,मिट्टी के दीपक खरीदना भी शुभ माना जाता है।
6.इन सब के अलावा आप अपनी जरूरत के हिसाब से फ्रिज, मिक्सर, वाशिंग मशीन आदि भी धनतेरस के दिन खरीद सकते हैं।
7.धनतेरस के दिन वाहन खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है।इसलिए यदि आप वाहन लेना चाहते हैं तो धनतेरस के दिन ही लें।
8.यदि आप सोने या चांदी के कोई भी जेवर लेना चाहते हैं तो आप धनतेरस के दिन ले सकते हैं। क्योंकि यह दिन जेवर खरीदने के लिए भी शुभ माना जाता है।
9.अगर आप किसी को गिफ्ट करने के लिए कोई वस्तु खरीदना चाहते हैं तो वह भी आप धनतेरस के दिन ले सकते हैं।
10.धनतेरस पर घर पर नमक लाने से सुख और शांति आती है। इसलिए धनतेरस पर नमक अवश्य खरीदें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS