Dhanteras 2020 : धनतेरस पर जरूर करें ये काम, नहीं सताएगी धन की कमीं और जीवन बना रहेगा सदा खुशहाल

Dhanteras 2020 : धनतेरस का त्योहार 13 नवंबर 2020 (Dhanteras 13 November 2020) को मनाया जाएगा। इस दिन से ही माता लक्ष्मी की पूजा (Goddess Laxmi Puja) शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं धनतेरस पर नई वस्तुओं को घर में लाना बेहद ही शुभ माना जाता है। लेकिन इस दिन कुछ ऐसे भी कार्य हैं जिन्हें करने से आपको जीवन में धन की कभी भी कोई कमीं नहीं होगी और आपका जीवन सदैव खुशहाल बना रहेगा तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो कार्य जो आपको धनतेरस पर करने चाहिए।
धनतेरस पर क्या करें (Dhanteras Per Kya Kare)
1. धनतेरस के दिन घर की अच्छी तरह से सफाई करें। इस दिन घर में किसी भी प्रकार का कूड़ा करकट न रहनें दे। इसके अलावा इस दिन अपने घर से सारा कबाड़ भी निकालकर बाहर फेंक दें। कबाड़ को घर की छत पर भी न रखें। क्योंकि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा के अंदर ही रह जाती है।
2. धनतेरस के दिन ध्यान रखें कि आपके घर में कहीं पर भी मकड़ी के जाले न हो। वास्तु के अनुसार यदि आपके घर में मकड़ी के जाले होंगे तो धन आगमन में रूकावटें आती हैं। इसलिए घर के किसी भी स्थान पर यदि मकड़ी के जाले हों तो उसे हटा दें।
3. धनतेरस के दिन आपको अपने बाथरूम का दरवाजा बंद ही रखना है। क्योंकि बाथरूम का दरवाजा खुला होने के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। जिससे धन हानि होती है। जितना भी हो सके धनतेरस के दिन बाथरूम के दरवाजे बंद रखें।
4. धनतेरस के दिन घर का उत्तरी भाग को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। क्योंकि इस दिन इस भाग का विशेष महत्व होता है। घर के इस भाग को भगवान कुबेर की दिशा माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन उतर दिशा में मोटे परदें न लगाएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में पैसा निरंतर आता रहेगा।
5. धनतेरस के दिन इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि कहीं से भी पानी न बह रहा हो यानी कोई भी नल आदि न टपक रहा हो। क्योंकि पानी के व्यर्थ बहने से खर्च में अधिकता आती है और पैसा भी बिना किसी वजह से पानी की तरह ही बहता है। इसलिए धनतेरस से पहले ही अपने घर के सभी नलों को ठीक करा लें।
6. धनतेसर के दिन कोई भी धारदार चीजें जैसे चाकू, कैंची आदि नहीं खरीदने चाहिए। क्योंकि यह सभी चीजें नकारात्मका की और इशारा करती हैं। इसलिए किसी भी रूप में कोई भी धारदार वस्तु न खरीदें।
7. धनतेरस के दिन नई झाडू अवश्य खरीदें। इस दिन झाडू खरीदना अति शुभ माना जाता है। क्योंकि झाडू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी से जुड़ी चीजें खरीदी जाती है। इसलिए इस दिन झाडू अवश्य खरीदें।
8. धनतेरस के दिन शाम के समय दीप प्रज्वलित करने से पहले अपने घर और कार्यस्थल को अच्छी तरह से साफ करके और सजाएं और इसके बाद ही अपने घर या कार्यस्थल में दीप जलाएं।
9. धनतेरस के दिन पीतल, स्टील, सोने और चांदी की चीजें खरीदना अति शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन इनमें से कोई न कोई चीज अवश्य खरीदें। यदि आप कुछ नहीं खरीद सकते तो इस दिन चांदी का एक सिक्का तो अवश्य ही खरीदें।
10. धनतेरस के दिन पूजा के बाद गाय को भोजन अवश्य कराएं। क्योंकि गाय में सभी देवी देवताओं का वास होता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन गाय को भोजन कराने से घर में लक्ष्मी का स्थिर वास होता है। इसलिए गाय को धनतेरस के दिन भोजन अवश्य कराएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS