Dhanteras 2020 : धनतेरस पर अपनांए ये अचूक उपाय,जीवन में धन की कभी नहीं होगी कमीं

Dhanteras 2020 : धनतेरस पर अपनांए ये अचूक उपाय,जीवन में धन की कभी नहीं होगी कमीं
X
Dhanteras 2020 : धनतेरस का त्योहार 13 नवबंर 2020 (Dhanteras Festival 13 November 2020) को मनाया जाएगा। यह दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। धनतेरस (Dhanteras) के दिन यदि आप कुछ उपाय अपनाते हैं तो आपके जीवन में धन की कोई भी कमीं नहीं रहेगी तो चलिए जानते हैं धनतेरस के उपाय।

Dhanteras 2020 : धनतेरस के दिन से ही दिवाली का त्योहार (Diwali Festival) शुरू हो जाता है। इस दिन से ही मां लक्ष्मी की पूजा (Goddess Laxmi Puja) भी आरंभ हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस के दिन किए गए उपाय शीघ्र ही फल देते हैं और इन उपायों को अपनाकर आप धन की समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति पा सकते हैं तो चलिए जानते हैं धनतेरस के अचूक उपाय।

धनतेरस के उपाय (Dhanteras Ke Upay)

1.धनतेरस पर के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में उनके चरणों में कौड़िया अवश्य रखें।ऐसा करने से आपके घर में कभी भी धन की कोई कमीं नही होगी।

2.इस दिन आपको अपनी तिजोरी पर लक्ष्मी जी का कोई ऐसा चित्र लगाना चाहिए। जिसमें मां लक्ष्मी बैठी हुईं हो और दो हाथ सूंड उठाए नजर आ रहे हों।ऐसा करने पर हमेशा तिजोरी में मां लक्ष्मी का वास होता है।

3.धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा की जाती है और उनकी दिशा उत्तर दिशा मानी जाती है। इसलिए आज के दिन नकदी उत्तर दिशा में ही रखें। ऐसा करने से आपको धनलाभ होगा।

4.इस दिन आपको मां लक्ष्मी के यंत्र को स्थापित करना चाहिए और दिवाली तक इसका पूजन करना चाहिए। इसके बाद भी इसका पूजन हमेशा करते रहें। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

5.यदि आपको स्वास्थय संबंधी कोई परेशानी है तो आप धनतेरस के दिन अन्न का दान अवश्य करें।ऐसा करने से आपकी स्वास्थय संबंधी समस्या जल्द ही समाप्त हो जाएगी।

6.अगर आप समस्याओं से घिरे हुए हैं तो आप धनतेरस पर पीले वस्त्रों का दान अवश्य करें। क्योंकि धनतेरस पर वस्त्रों का दान महादान माना जाता है।

7.धनतेरस के दिन शाम के समय एक तेल का दीपक जलाएं और उसमें 13 कौड़ियां रखकर मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा अवश्य करें और दीपक बुझने के बाद उन कौड़ियों को घर के सभी कोनों में गाढ़ दें। ऐसा करने से आपको कभी भी धन की कोई कमीं नही होगी।

8.यदि आपको अकाल मृत्यु का भय रहता है तो आप आज के दिन दक्षिण दिशा में यम का दीपक अवश्य जलाएं।

9.अगर आपको किसी भी प्रकार का भय रहता है या फिर आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं तो आप धनतेरस के दिन हनुमान जी के आगे चमेली के तेल का दीपक अवश्य जलाएं।

10.धनतेरस के दिन अपने घर पर कुबेर यंत्र अवश्य लांए और लाल कपड़े में इसे रखकर इसकी पूजा करें और इसे अपनी दुकान,फैक्ट्री या फिर तिजोरी में अवश्य रखें। ऐसा करने से आप धन की बचत कर पाएंगे।

Tags

Next Story