Dhanteras 2020: धनतेरस के दिन अगर आपने ये खरीद लिया तो आपको गरीब होने से कोई नहीं रोक सकता

Dhanteras 2020: दीपावली के पर्व का आगाज धनतेरस से ही माना जाता है। धनतेरस पर सामान खरीदना शुभ और उत्तम माना गया है। धनतरेस पर धन के देवता भगवान कुबरे, यमराज, धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस कार्तिक मास के तेरहवें दिन और दीपावली से दो दिन पहले मनाई जाती है। तो आइए आप भी जानें कि धनतेरस पर ऐसा क्या ना खरीदें जिससे बर्बादी आपके घर ना आए।
1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस के दिन लोहा गलती से भी मत खरीदना। ये दिन सोना, चांदी, हीरा, मोती, तांबा, पीतल खरीदने का होता है।
2. ज्योतिष के अनुसार धनतेरस के दिन गाड़ी भी गलती से भी मत खरीदना। क्योंकि धनतेरस के दिन राहुकाल रहता है। और राहुकाल में वाहन खरीदना बिलकुल भी अच्छा नहीं माना जाता है।
3. धनतेरस के दिन कांच का सामान खरीदना और अपने घर लाना भी अच्छा नहीं माना जाता है। धनतेरस के दिन धारदार चीजें कैंची, चाकू, उस्तरा आदि भी नहीं खरीदना चाहिए।
हिन्दू धर्म के अनुसार त्योहारों में काले रंग का कपड़ा ना ही पहनना चाहिए। और ना ही खरीदना चाहिए। वहीं खास धनतेरस के दिन सफेद कपड़ा भी खरीदने से परहेज करना चाहिए।
अगर आप गलती से भी इन चीजों की खरीदारी करते हैं तो आपको दुनिया की कोई भी ताकत गरीब होने से नहीं रोक सकती है। इसलिए इन बातों को ध्यान में रखकर धनतेरस का त्योहार ठीक प्रकार से मनायें। और अपने घर में खुशियां लायें। और साकारात्मक ऊर्जा के लिए नाकारात्मक तत्वों का त्याग करना ही जीवन में तरक्की का मार्ग प्रशस्त करता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS