Dhanteras 2020 : धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये काम,नहीं तो आप हो जाएंगे कंगाल

Dhanteras 2020 : धनतेरस का पर्व दिवाली (Diwali) का शुरुआत माना जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन आपको कौन से कार्य नहीं करने चाहिए और यदि आप इन कार्यों को करते हैं तो मां लक्ष्मी (Goddess Laxmi) सदा के लिए आपसे नाराज हो सकती हैं अगर नहीं तो हम आपको बताएंगे कि आपको धनतेरस के दिन क्या नहीं करना चाहिए।
धनतेरस पर क्या न करें (Dhanteras Per Kya Na Kare)
1. धनतेरस के दिन झाडू को पैर न मारें और न ही झाडू को खड़ा करके रखें। क्योंकि झाडू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इस दिन झाडू का किसी भी रूप में अपमान करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
2. धनतेरस के दिन कोई भी धारदार चीजें जैसे चाकू, कैंची आदि नहीं खरीदने चाहिए। क्योंकि यह सभी चीजें नकारात्मका की और इशारा करती हैं। इसलिए किसी भी रूप में कोई भी धारदार वस्तु न खरीदें।
3. धनतेरस के दिन तेल बिल्कुल भी न खरीदें और न ही कोई ऐसी वस्तु खरीदें। जिसमें तेल का इस्तेमाल होता हो। अगर आपको तेल खरीदना ही है तो धनतेरस से एक या दो दिन पहले ही तेल खरीद लें।
4. धनतेरस के दिन कोई भी काले रंग की वस्तु न खरीदें। क्योंकि इस दिन काले रंग की कोई भी वस्तु खरीदना अशुभ माना जाता है।
5. धनतेरस के दिन किसी को भी धन उधार न दें। अगर आप इस दिन किसी को धन उधार देते हैं तो आपके पास धन नहीं रुकेगा और आपको लगातार धन हानि होती रहेगी। इसलिए धनतेरस के दिन धन उधार देने से बचें।
6. धनतेरस के दिन कांच से बनी वस्तुओं को खरीदने से बचना चाहिए। क्योंकि कांच का संबंध राहू ग्रह से माना जाता है। इसलिए ध्यान रखें कि किसी भी रूप में आप कांच से बनी हुई वस्तुएं इस दिन न खरीदें।
7. धनतेरस के दिन सिर्फ कुबेर की ही पूजा न करें। इस दिन भगवान धनवंतरी की भी पूजा की जाती है। इसलिए भगवान कुबेर की पूजा के साथ भगवान धनवंतरी की भी पूजा अवश्य करें।
8. धनतेरस के दिन किसी से भी झगड़ा न करें और न हीं अपने घर में झगड़ा होने दें। क्योंकि जिस घर में भी कलह होता है। उस घर में मां लक्ष्मी की कृपा नही होती।
9. धनतेरस के दिन अपने घर में तामसिक चीजों का उपयोग न करें। क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो णां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो जाएंगी और आपको उनकी कृपा प्राप्त नही होगी।
10. धनतेरस के दिन अपने घर के बड़ों का अपमान बिल्कुल भी न करें। क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं तो निश्चित ही मां लक्ष्मी आपसे क्रोधित हो जाएंगी। क्योंकि जिस घर में बड़ों का आपमान किया जाता है। वहां पर मां लक्ष्मी का स्थायित्व कभी भी नही होता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS