Dhanteras 2020: जानिए धनतेरस के दिन कौन सी वस्तुएं खरीदने से आपके घर में आती है गरीबी

Dhanteras 2020: धनतेरस के दिन आप खरीदारी तो आप लोग करते ही हैं। लेकिन धनतेरस की खरीदारी करते समय आपको थोड़ी सी समझदारी रखनी चाहिए। ताकि आपके आने वाले समय में आपके द्वारा की गई खरीदारी का नेगेटिव असर आपके जीवन पर ना पड़े। और आपके जीवन में कभी धन की परेशानी ना हो। तो आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदें।
धनतरेस के दिन कांच से बनी कोई भी वस्तु हमें नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि कांच का संबंध राहु से होता है। और राहू मनुष्य के जीवन के लिए अशुभ माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन ग्रह नक्षत्रों को सही रखने के लिए कांच से जुड़ी हुई कोई भी वस्तु मत खरीदें। चाहें वो घर सजाने का सामान हो अथवा किचिन में रखने का सामान हो कांच का कोई भी सामान धनतरेस के दिन खरीदकर अपने घर ना लाएं। धनतेरस के दिन तो लोहा भी नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि धनतेरस के दिन अगर आप लोहे से बनी कोई भी वस्तु आप खरीदते हैं तो ये आपके घर-परिवार और आपके जीवन तथा आपके आने वाले समय पर अशुभ प्रभाव डालता है। तो आप भूलकर भी धनतेरस पर लोहे की वस्तु ना खरीदें। क्योंकि लोहे से संबंध सीधे तौर पर शनिदेव का होता है। और इस दिन लोहा नहीं खरीदना चाहिए।
एल्यूमिनियम का बर्तन भी धनतेरस के दिन खरीदना अशुभ माना जाता है। क्योंकि एल्यूमिनियम का संबंध भी राहु से होता है। और यही कारण है कि राहु कहीं आपके ऊपर गड़बड़ ना कर बैठे। और आपके ऊपर अधिक एक्टिव ना हो जाए। इसी वजह से लोग एल्यूमिनियम के किसी भी बर्तन का प्रयोग किसी पूजा-पाठ आदि में भी नहीं करते हैं। और वैसे भी एल्यूमिनियम के बर्तन में खाना खाने से स्वास्थ्य खराब हो जाता है। और आपके जीवन में परेशानी बढ़ जाती है।
धनतेरस के दिन काले रंग की कोई भी वस्तु ना खरीदें। चाहें वो काले कपड़े हो अथवा आपके घर के फर्नीचर से जुड़ी कोई भी काले रंग की वस्तु हो। क्योंकि काले रंग हिन्दू सनातन धर्म में हम लोग दुर्भाग्य से जोड़कर देखते हैं। और दुर्भाग्य को कोई भी अपने साथ लाना नहीं चाहेगा। इसलिए काले रंग की वस्तु मत खरीदिएगा। और धनतेरस के दिन काले रंग से जुड़ी हुई कोई भी चीज ना खरीदें। और ना ही पहनें।
भूलकर भी अपने घर धनतेरस के दिन खाली बर्तन ना लाएं। ध्यान रखें कि आप खाली बर्तन लेकर कभी घर मत आएं। जब भी आप कोई बर्तन खरीदकर अपने घर लाएं तो उसे किसी अनाज अथवा दाल आदि से भरकर ही अपने घर लाएं। अथवा उस बर्तन में मीठी वस्तु रख लाएं।
धनतेरस के दिन नकली गहने ना खरीदें। अगर आपको नकली आभूषण ही खरीदने हैं तो आप पहले से ही खरीद लें। और ना ही धनतेरस के दिन नकली सिक्के खरीदें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
धनतेरस के दिन तेल भी नही खरीदना चाहिए। चाहे वो रिफाइन्ड तेल हो, घी हो या फिर सरसों का तेल हो। कोई भी तेल खरीदने से आप बचें।
दीपक जलाने के लिए आप धनतेरस के पहले से ही खरीदकर रख लें। तो आपके लिए ज्यादा शुभ रहेगा।
धनतेरस के दिन बहुत सारी ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें नहीं खरीदना चाहिए। उसमें धारदार हथियार, चाकू, छुरी, आदि भी अपने घर खरीद लाएं और ना ही कही अन्य को गिफ्ट ना दें, और ना ही किसी से इन वस्तुओं को गिफ्ट में लें। वरना ऐसा करने से आपके रिश्ते खराब होंगे। शास्त्रों में इन वस्तुओं को खरीदने की मनाही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS