Dhanteras 2020: इस प्रकार करेंगे कुबेर की पूजा तो आपकी शान-शौकत में होगी वृद्धि

Dhanteras 2020: धनतेरस के दिन धन के देवता भगवान कुबेर, आरोग्य के देवता यानि भगवान धन्वंतरि जी और मृत्यु के देवता यानि यमराज का पूजन किया जाता है। भगवान कुबेर की पूजा करने से आपके धन, संपदा और सौभाग्य में वृद्धि होती है। तथा आपके भौतिक जीवन के सारे सुख आपको प्राप्त होते हैं। तो आइए आप भी जानें कि धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा कैसे करें।
कुबेर पूजा विधि
वैसे तो कुबेर पूजन धनतेरस के दिन किया जाता है लेकिन आप भगवान कुबेर का पूजन छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली के दिन भी कर सकते हैं।
सबसे पहले आप अपने घर में फर्श पर पानी में सेंधा नमक मिलाकर पोंछा लगाएं। उसके बाद पूजा स्थल पर स्वास्तिक बना लें। अथवा रंगोली जरुर बनाएं।
रंगोली अथवा स्वास्तिक के ऊपर आप एक पाटा अथवा चौकी रखें। तथा पाटे पर लाल वस्त्र बिछाएं।
पाटे के सामने श्रीकुबेर यंत्र आटे से बनाएं। तथा चौकी अथवा पाटे पर भगवान गणेश की स्थापना सबसे पहले करें। और उन्हें दूर्वा और पुष्प अर्पित करें।
गणेश जी को स्थापित करने के बाद आप भगवान कुबेर की प्रतिमा स्थापित करें। भगवान कुबेर को चंदन अथवा रोली लगाएं। और अगर कुबेर भगवान की मूर्ति अथवा फोटो ना हो तो आप अपना ज्वैलरी बॉक्स को रोली-चंदन लगाकर चौकी पर स्थापित करें। और ज्वैलरी बॉक्स को धनकुबेर मानकर उसका पूजन करें। और कुबेर जी के बांये तरफ एक नीबू रखें। क्योंकि नीबू के प्रभाव से सारी बुरी नजर हट जाती हैं।
इसके बाद सभी देवी-देवताओं का आह्वान करें। और उन्हें मौली अर्पित करें। फूल अर्पित करें। इसके बाद कुबेर यंत्र के ऊपर बने प्रत्येक बॉक्स में एक-एक रुपये का सिक्का रखें। और इन सिक्कों पर भी आप चंदन, रोली लगाएंगे। और प्रत्येक सिक्के पर फल चढ़ाएं।
इसके बाद आप कुबेर दीये पर हल्दी-रोली लगाएं। इसके बाद आप दो तेल वाले दीपक जलाएं और एक घी वाला कुबेर दीया प्रज्वलित करें। तेल वाले दीये श्रीकुबेर यंत्र के पास दो चावल की ढेरी बनाकर उस पर रख दें। और कुबेर दीये को आप चौकी पर चावल की ढेरी बनाकर रखें। इसके बाद आप धूप जलाएं और श्रीगणेश और कुबेर भगवान को दिखाएं। और कुबेर यंत्र को दिखाएं। और इसी तरह पूजा करें। इसके बाद आप भगवान गणेश और कुबेर जी की आरती करें।
और आरती करने के बाद आप भगवान को प्रसाद चढायें। और आप प्रसाद को अपने परिजनों में वितरित करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS