धनतेरस पर बन रहे हैं विशेष योग, अपने घर लाएं ये विशेष चीजें

धनतेरस पर बन रहे हैं विशेष योग, अपने घर लाएं ये विशेष चीजें
X
धनतेरस इस साल कई विशेष योगों के साथ आ रही है। दीपावली और धनतेरस आदि त्योहारों पर साफ-सफाई और खरीददारी तो सभी लोग करते हैं। लेकिन धनतेरस के दिन आपको अच्छी और शुभ लाभ देने वाली ही वस्तुएं खरीदनी चाहिए। अशुभ वस्तुएं इस दिन नहीं खरीदनी चाहिए। शुभ वस्तुओं के खरीदने से भविष्य में मंगल ही मंगल होता है। इसलिए आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन कौन सी वस्तएं खरीदना शास्त्रों के अनुसार शुभ माना जाता है।

भगवान धनवंतरि जब समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुए थे तो उस समय उनके हाथ में अमृत कलश था। इसलिए धनतेरस के दिन सोने-चांदी के सिक्के और बर्तन खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। सोना व्यक्ति के सौन्दर्य में वृद्धि करता है। और इसके साथ ही मुश्किल समय में धन के रुप में भी सोना काम आता है। इसलिए कुछ लोग शगुन के रुप में भी धनतेरस के दिन सोने या चांदी के सिक्के खरीदते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन धन अथवा वस्तु खरीदने से उसमें 13 गुना ज्यादा वृद्धि होती है।

लोग इस दिन भी दिवाली की रात पूजन करने के लिए लक्ष्मी और गणेश भगवान की मूर्ति खरीदकर लाते हैं। जिनका पूजन दिवाली के अवसर पर किया जाता है। लोक मान्यता के अनुसार इस अवसर पर धनिया के बीज खरीदकर भी लोग अपने घर में रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सूखा धनिया का बीज खरीदकर घर में रखने से परिवार में धन, संपदा में वृद्धि होती है। दिवाली के बाद लोग खरीदे गए धनिया के बीजों को अपने बाग-बगिचों या खेतों में बोते हैं। ये बीज उन्नति या धन वृद्धि के प्रतीक होते हैं। बदलते दौर के साथ लोगों की पसंद और जरुरत भी बदली हैं। कुछ लोग धनतेरस के दिन विलासिता से भरपूर वस्तुएं खरीदते हैं तो कुछ लोग जरुरत की वस्तुएं खरीद करके धनतेरस के महापर्व को मनाते हैं।

आज के वर्तमान दौर में भी लोग अपनी इस परंपरा को नहीं भूले हैं। लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार इस पर्व को अवश्य मनाते हैं। धनतेरस के दिन वाहन खरीदना भी शुभ माना गया है। मगर लोग इस दिन दोपहिया वाहन, चार पहिया और ट्रक आदि खरीदते हैं। और वहीं कुछ लोग मोबाइल, कंप्यूटर, बिजली के उपकरण इत्यादि भी धनतेरस के दिन खरीदते हैं। इस साल धनतेरस के दिन कई विशेष योग बन रहे हैं। धनतेरस के दिन हीरा और चांदी खरीदना बहुत शुभ माना गया है। सोना लेने की यदि आपकी इच्छा है तो बिस्कुट या पौंड सोना ही खरीदें।

Tags

Next Story