Dhanteras 2021: आप भी होना चाहते हैं धनवान तो धनतेरस पर जरूर करें, इन 5 चीजों का दान

Dhanteras 2021: आप भी होना चाहते हैं धनवान तो धनतेरस पर जरूर करें, इन 5 चीजों का दान
X
Dhanteras 2021 धनतेरस के दिन केवल जरुरत की चीजें खरीदना ही शुभ नहीं होता बल्कि इस दिन कुछ चीजें दान करना भी बहुत शुभ होता है। यदि आप धनतेरस (Dhanteras) के दिन इन पांच चीजों का दान करते हैं तो आपको केवल धनलाभ ही नहीं होगा बल्कि आपको जीवन में आ रही सभी परेशानियों और कष्टों से भी मुक्ति मिल सकती है।

Dhanteras 2021 धनतेरस के दिन केवल जरुरत की चीजें खरीदना ही शुभ नहीं होता बल्कि इस दिन कुछ चीजें दान करना भी बहुत शुभ होता है। यदि आप धनतेरस (Dhanteras) के दिन इन पांच चीजों का दान करते हैं तो आपको केवल धनलाभ ही नहीं होगा बल्कि आप के जीवन में आ रही सभी परेशानियों और कष्टों से भी मुक्ति मिल सकती है। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि (Lord Dhanvantari) का पूजन किया जाता है। धनवंतरि जी को भगवान विष्णु का ही स्वरूप और अवतार माना जाता है। तो आइए जानते हैं धनतेरस के दिन पांच ऐसी कौन सी चीजें हैं। जिसे दान करने से हमें जीवन में अनेक प्रकार के लाभ मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Diwali 2021: धनतेरस - दीपावली से पहले खरीदारी के लिए शुभ रहेगा समय

कपड़े

धनतेरस के दिन आप कपड़ों का दान कर सकते हैं। धनतेरस के दिन दान करने वाले कपड़े यदि लाल और पीले रंग के हों तो यह बहुत ही शुभ रहते हैं। धनतेरस के दिन ऐसे वस्त्रों का दान महादान माना जाता है। इसलिए अगर आप धनतेरस पर कुछ दान करना चाहते हैं तो आप इस दिन कपड़ों का दान कर सकते हैं। यदि आप धनतेरस पर किसी छोटे बच्चे को कपड़े दान करते हैं तो आपको इसके बहुत ही शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं और साथ ही आपको माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। इसलिए आपको धनतेरस के दिन कपड़ों का दान अवश्य करना चाहिए।

अन्न

अन्न दान को हिन्दू धर्मशास्त्रों में महादान कहा जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन आप किसी व्यक्ति को कच्चा अन्न अथवा भोजन खिला सकते हैं। तथा भोजन कराने के बाद आप उस व्यक्ति को दक्षिणा भी अवश्य दें। भोजन के बाद दक्षिणा देने से भोजन कराने का कई सौ गुना आदि फल प्राप्त होता है।

नारियल और मिठाई

धनतेरस के दिन नारियल और मिठाई का दान करना भी बहुत शुभ होता है। धनतेरस के दिन नारियल और मिठाई दान करने से आपके धन में वृद्धि होती है। नारियल और मिठाई दान करने से धन के भंडार भी भरे रहेंगे और आपको कभी धन की कमीं नहीं होगी। नारियल को हिन्दू धर्म में श्रीफल कहा जाता है और धनतेरस के दिन नारियल का दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा किसी शुभ काम की शुरुआत मीठा खाकर ही की जाती है। इसलिए मिठाई का दान भी बहुत शुभ माना जाता है।

लोहा

धनतेरस के दिन आप सोने चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं तो वहीं दूसरी और आप इस दिन लोहे की किसी चीज का भी दान कर सकते हैं। लोहा दान करने से दुर्भाग्य कोसों दूर भागता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इससे लक्ष्मी माता आप पर प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा लोहे को शनिदेव की धातु भी माना जाता है। धनतेरस के दिन लोहा दान करने से आपको शनि के शुभफलों की प्राप्ति होती है और शनिदेव का आर्शीवाद भी प्राप्त होता है। इसलिए धनतेरस के दिन लोहे का दान अवश्य करें।

झाडू

धनतेरस के दिन झाडू की पूजा की जाती है। अगर आप धनतेरस के दिन झाडू खरीद कर देते हैं तो ऐसा करने से मां लक्ष्मी तो आप प्रसन्न होंगी ही साथ ही आपके मन की अच्छी भावना को देखकर आपके उस करीबी को भी संपन्न बना देगी। लेकिन आपको यह झाडू का दान किसी करीबी रिश्तेदार को ही करना चाहिए। किसी अन्य व्यक्ति को झाडू का दान करने से आपको नुकसान हो सकता है। इसके अलावा आप इस झाडू का दान किसी मंदिर में भी कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story