Dhanteras 2021: धनतेरस कब है, जानें खरीदारी एवं पूजा करने का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2021: हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष धनतेरस का पर्व कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। यह तिथि बहुत विशेष मानी गई है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनवंतरि देव का अवतरण हुआ था।
ये भी पढ़ें : Anant Chaturdashi 2021: अनंत चतुर्दशी आज, जानें उद्यापन और गणेश विसर्जन विधि
कहा जाता है कि, जब धनवंतरि देव प्रकट हुए थे तब उनके हाथों में कलश था। जिसके अंदर अमृत मौजूद था। इसीलिए इस दिन धनवंतरि देव की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इस तिथि को धनतेरस के साथ धनवंतरि अवतरण दिवस और धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस पर बर्तन, गहने आदि चीजों को खरीदना लाभदायक होता है।
कहा जाता है कि, इस तिथि पर भगवान धनवंतरि देव और मां लक्ष्मी की पूजा करने से जातकों के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ जातकों के धन के साथ ही स्वास्थ्य में भी वृद्धि होती है। इस दिन धन के देवता कुबेर की पूजा का विधान है।
धनतेरस पर धनवंतरि देव, कुबेर देव और मां लक्ष्मी की पूजा करने से जातकों को सुख-समृद्धि, धन तथा वैभव का वरदान मिलता है।
इस दिन लोग अपने घरों में आभूषण, नए बर्तन, चांदी के सिक्के, नए कपड़े आदि चीजें लेकर आते हैं। इन चीजों के आगमन से घर में सकारात्मकता आती है।
धनतेरस शुभ मुहूर्त 2021 कैलेंडर
धनतेरस तिथि | 02 नवंबर, दिन मंगलवार |
प्रदोष काल पूजा का मुहूर्त | शाम 05:35 से रात्रि 08:11 तक |
वृभभ काल पूजा का मुहूर्त | शाम 06:18 से रात्रि 08:14 तक |
खरीदारी मुहूर्त | सुबह 11:31 बजे से |
धन तेरस के दिन गहने, बर्तन, वाहन आदि खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसीलिए इस दिन वहीं चीजें खरीदना चाहिए, जोकि आपके लिए शुभ हों और आपको भगवान धनवंतरि, कुबेर और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पूरे वर्ष मिलता रहे।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS