Dhanteras 2021: धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए है सबसे शुभ, जानें कौन से मुहूर्त में करें आप Shopping

Dhanteras 2021: धनतेरस का त्योहार दीपावली की शुरूआत माना जाता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरी का पूजन किया जाता है। हिंदू धर्म में धनतेरस का दिन खरीदारी करने के लिए साल भर में सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन झाडू, बर्तन, गहना, सोना-चांदी आदि खरीदने का रिवाज है। धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन से दीपावली के पांच दिन के उत्सव की शुरूआत मानी जाती है। इस साल धनतेरस का त्योहार मंगलवार 02 नवंबर को मनया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Diwali 2021: दीपावली पर तुला राशि में बैठकर ये चार ग्रह बना रहे दुर्लभ संयोग, सभी जातकों को हो सकता है धनलाभ
पूजन का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि हिंदी पंचांग के अनुसार, धनतेरस का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इसके दो दिन बाद कार्तिक अमावस्या के दिन दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस साल त्रयोदशी तिथि 02 नवंबर को सुबह 11:31 मिनट से शुरू होकर 03 नवंबर को सुबह 09 :02 मिनट तक रहेगी। इस साल धनतेरस का पूजन 02 नवंबर को किया जाएगा। इस दिन पूजन का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल शाम 05:35 से 08:14 तक तथा वृषभ काल शाम 06:18 से 08:14 तक रहेगा। धनतेरस के दिन यमराज के निमित्त प्रदोष काल में जलाया जाना चाहिए।
खरीदारी का शुभ मुहूर्त
विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि धनतेरस के दिन को हिंदू धर्म में खरीदारी करने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। धनतेरस के दिन बर्तन, सोना-चांदी, आभूषण, झाडू और खड़ा धनिया खरीदना शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस के दिन खरीदारी करने के शुभ मुहुर्त ये हैं
अभिजीत मुहूर्त– सुबह 11:42 से 12:26 तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:05 से 05:29 तक
प्रदोष काल- शाम 05:35 से 08:14 तक
वृषभ काल– शाम 06:18 से 08:14: तक
निशिता मुहूर्त- रात्रि 11:16 से 12:07 तक
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS