Dhanteras 2021: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें ये खरीदारी, आपके लिए रहेगा शुभ

Dhanteras 2021: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें ये खरीदारी, आपके लिए रहेगा शुभ
X
Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन सभी लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार कोई ना कोई वस्तु अवश्य खरीदने की कोशिश करते हैं। मान्यता है कि, धनतेरस के दिन खरीदी गई चीजों में 13 गुना वृद्धि माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से हो जाती है। इसीलिए धनतेरस के दिन की गई खरीदारी को बहुत ही शुभ माना जाता है। तो आइए भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास के विचार से जानते हैं धनतेरस पर आप अपनी राशि के अनुसार कौन सी वस्तु की खरीदारी करें।

Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन सभी लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार कोई ना कोई वस्तु अवश्य खरीदने की कोशिश करते हैं। मान्यता है कि, धनतेरस के दिन खरीदी गई चीजों में 13 गुना वृद्धि माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से हो जाती है। इसीलिए धनतेरस के दिन की गई खरीदारी को बहुत ही शुभ माना जाता है। तो आइए भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास के विचार से जानते हैं धनतेरस पर आप अपनी राशि के अनुसार कौन सी वस्तु की खरीदारी करें।

ये भी पढ़ें: Dhanteras 2021: 19 साल बाद त्रिपुष्कर योग में मनाई जाएगी धनतेरस, जानें इसकी ये विशेष बातें

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदने चाहिए। ये उनके लिए बहुत ही लाभकारी होगा। चांदी खरीदने से भगवान कुबेर प्रसन्न होते हैं और उनके धन में अपार वृद्धि की संभावना होती है।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी की वस्तु या आभूषण खरीदना बहुत ही शुभ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है जो सुख, संपन्नता और वैभव का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए वृष राशि वालों को अपने धन में वृद्धि करने के लिए चांदी की वस्तु खरीदना बड़ा ही शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को सोने के आभूषण खरीदने चाहिए और हरे रंग का घरेलू सामान खरीदना उनके लिए फलदायी रहेगा। मान्यता है कि आभूषण खरीदने से घर में धन संपदा बनी रहती है। ऐसा करने से आप पर भगवान धन्वंतरि की कृपा बरसेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक चांदी का श्रीयंत्र धनतेरस के दिन ले सकते हैं। श्रीयंत्र लेने के बाद कुछ और भी खरीदें तो भी शुभ रहेगा और आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं होगी, आप पर देवी महालक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सोना खरीदना अति उत्तम माना जाता है। धनतेरस पर सोने की वस्तु जैसे सोने के सिक्के, सोने के गहनें और सोने के बर्तन खरीदना अत्यंत शुभ रहेगा। इसके साथ-साथ बर्तन या कोई धार्मिक किताबें खरीद सकते हैं। इस वर्ष आप पर देवी महालक्ष्मी जी की अटूट कृपा बरसेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक कांसे या हाथी-दांत से बनी चीजों की खरीदारी करें। इन वस्तुओं की खरीदारी करने से आपके धन में वृद्धि होगी और धन को किसी शुभ जगह पर निवेश करने पर लाभ प्राप्त होगा।

तुला राशि

इस धनतेरस को शुभ और फलदायी बनाने के लिए तुला राशि के जातक सौंदर्य से संबंधित वस्तुएं खरीदें। आप इत्र, सोने-चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं। चांदी से बना आभूषण या चांदी के सिक्के जरूर खरीदें, इससे आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी और माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को धनतेरस पर सोने के गहनें और सिक्के या फिर तांबे के बर्तन खरीदना चाहिए। इस दिन आप पीतल भी खरीद सकते हैं क्योंकि अगर वृश्चिक राशि वाले धनतेरस के शुभ दिन पीतल की वस्तु खरीदते हैं तो उनके धन में अपार वृद्धि की संभावना होती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातक धनतेरस के दिन दिन वाहन और चांदी के बर्तन खरीदें। चांदी धनु राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ मानी गयी है। इस दिन पर आपको चांदी के आभूषण, बर्तन, चांदी की सिक्के और वाहन खरीदना घर में समृद्धि लाएगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए धनतेरस काफी मायने रखता है। धनतेरस के इस पर्व पर वाहन और सजावट की चीजें खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। आप चांदी और स्टील के बर्तन भी खरीद सकते है। मगर यह भी ध्यान रहे कि यदि आप वाहन खरीद रहे हैं तो उसकी पेमेंट एक दिन पहले ही कर दें क्योंकि धनतेरस वाले दिन बड़ी पेमेंट करना शुभ नही माना जाता।

कुंभ राशि

कुंभ राशि का स्वामी शनि है। ऐसे में आपके लिए चांदी और स्टील के बर्तन की खरीदारी करना शुभ और अत्यधिक फलदायी होगा। इसके साथ ही आप इस दिन बैंकों में पैसे जमा करवा सकते हैं इससे धनों के देवता भगवान कुबेर की कृपा बरसेगी।

मीन राशि

मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। मीन राशि के जातक धनतेरस वाले दिन चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदें। चांदी मीन राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ मानी गयी है। धनतेरस पर आपको चांदी के आभूषण या चांदी के सिक्के खरीदने से शुभ फल प्राप्त होगा और कुबेर देवता कि कृपा आप पर बनी रहेगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story