Dhanteras 2021 : प्रदोष काल में करें धनतेरस की पूजा और त्रिपुष्कर योग में खरीदारी, आपके लिए बन रहे ये शुभ योग

Dhanteras 2021 : प्रदोष काल में करें धनतेरस की पूजा और त्रिपुष्कर योग में खरीदारी, आपके लिए बन रहे ये शुभ योग
X
Dhanteras 2021 : कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। साल 2021 में कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 02 नवंबर, दिन मंगलवार को है। वहीं सभी लोग धनतेरस पर्व को खास तरीके से मनाने की तैयारियों में लगे हुए हैं। धनतेरस के लिए कारोबारी अपनी दुकान सजा रहा हैं तो आमलोग अपने घर की साफ-सफाई कर रहे हैं और अपने घरों को नया लुक देने में जुटे हैं।

Dhanteras 2021 : कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। साल 2021 में कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 02 नवंबर, दिन मंगलवार को है। वहीं सभी लोग धनतेरस पर्व को खास तरीके से मनाने की तैयारियों में लगे हुए हैं। धनतेरस के लिए कारोबारी अपनी दुकान सजा रहा हैं तो आमलोग अपने घर की साफ-सफाई कर रहे हैं और अपने घरों को नया लुक देने में जुटे हैं। धनतेरस पर्व के दिन खरीदारी करने की परंपरा सदियो से रही है और धनतेरस की खरीदारी शुभ मुहूर्त में ही की जाती है। वहीं ज्योतिषियों की मानें तो इस साल धनतेरस पर्व के दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है। वहीं ज्योतिषविदों की मानें तो धन के देवता भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरी की आराधना के पश्चात शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी शुभ फलदाई मानी जाती है।

ये भी पढ़ेंं: Vivah Muhurat 2021: नवम्बर माह में देवउठनी एकादशी से फिर गूंजेगी शहनाइयां, एक क्लिक में जानिए साल 2021 में शादी के लिए शुभ मुहूर्त

वहीं पौराणिक ग्रंथों की मानें तो पूर्वकाल में समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरी जी समुद्र से प्रकट हुए थे और भगवान धन्वंतरी को आरोग्यता का देवता माना जाता हैं। धने के देवता भगवान कुबेर की इस दिन धन और समृद्धि के लिए पूजा की जाती है और वहीं भगवान धन्वंतरी की पूजा आरोग्यता की कामना के लिए की जाती है।

धनतेरस पूजन का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पूजन

शाम 05:25 बजे से 06.00 बजे तक

प्रदोष काल में धनवंतरी पूजन

शाम 05:38 बजे से 08:14 बजे तक

धनतेरस के दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त

मुहूर्त का नामसमय

अभिजीत मुहूर्त

दोपहर 11:11 बजे से 11:56 बजे तक

अमृत मुहूर्त

दोपहर 11:33 बजे से 12:56 बजे तक

शुभ योग

दोपहर 02:20 बजे से 03:43 बजे तक

वृष लग्न

शाम 06:18 बजे से रात 8:14 बजे तक

धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए अभिजीत मुहूर्त, अमृत मुहूर्त, शुभ योग और बृष लग्न सबसे उत्तम मानी जाती हैं। इन योगों में की गई खरीदारी सभी जातकों के लिए शुभ फलदाई रहेगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story