Dhanteras 2022 : धनतेरस पर करनी है शॉपिंग तो ये हैं खरीदारी का शुभ मुहूर्त, देखें डिटेल

Dhanteras 2022 : धनतरेस से शुरू होने वाले पांच दिवसीय दिवाली पर्व को हिन्दू धर्म में खरीदारी के लिहाज से बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं धनतेरस के दिन लोग अपनी-अपनी सामर्थ्य के अनुसार, सोना, चांदी, पीतल, तांबा, भूमि, भवन और अन्य चीजों की खरीदारी करते हैं। मान्यता है कि, धनतेरस के दिन खरीदारी करने से उसमें 13 गुना अधिक वृद्धि होती है। वहीं लोग खरीदारी करने के लिहाज से धनतेरस के दिन का इंतजार भी करते हैं और लोगों में धनतेरस के दिन को लेकर खासा उत्साह होता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं और उनसे परिवार में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं, साथ ही शुभ मुहूर्त में लोग खरीदारी को भी महत्व देते हैं। वहीं अगर आप भी धनतेरस या धन त्रयोदशी पर कोई खरीदारी करना चाहते हैं तो इस दिन शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखें और शुभ मुहूर्त में ही खरीदारी करें, जिससे भगवान कुबेर और माता महालक्ष्मी की कृपा आपके परिवार पर बनी रहे और आपके द्वारा खरीदी गई चीजों में 13 गुना अधिक वृद्धि हो सके। तो आइए जानते हैं धनतरेस के दिन खरीदारी करने के लिए कौन-कौन से शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, जिनमें खरीदारी करना आपके लिए शुभ हो सकता है।
धनतेरस खरीदारी मुहूर्त 2022
धनतेरस तिथि और खरीदारी का समय | 23 अक्टूबर 2022 को धन त्रयोदशी तिथि की उदयातिथि होने के कारण यह पर्व 23 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। परन्तु धनतेरस के मद्देनजर सोना, चांदी, कपड़े, बर्तन और अन्य चीजों की खरीदारी 22 अक्टूबर 2022 से ही प्रारंभ हो जाएगी। |
22 अक्टूबर 2022, धनतेरस खरीदारी शुभ मुहूर्त
सुबह का मुहूर्त | 05:02 AM से 06:27 AM |
संध्या मुहूर्त | 06:02 PM से 07:20 PM |
रात्रि मुहूर्त | 08:55 PM से 01:56 AM, 23 अक्टूबर |
23 अक्टूबर 2022, धनतेरस खरीदारी शुभ मुहूर्त
सोना खरीदने का शुभ समय | 23 अक्टूबर 2022 को गोल्ड की खरीदारी करने के लिए सुबह 06:27 बजे से शाम 06:03 बजे तक का समय बहुत ही शुभ रहेगा। |
सुबह का खरीदारी मुहूर्त | 08:02 AM से 12:23 PM |
दोपहर का खरीदारी मुहूर्त | 01:50 PM से 03:16 PM |
शाम का खरीदारी मुहूर्त | 05:44 PM से 06:03 PM |
पंचांग भेद के कारण खरीदारी मुहूर्त में कुछ बदलाव हो सकते हैं। हालांकि उपरोक्त समय धनतेरस के दिन खरीदारी के लिहाज से बहुत ही शुभ हैं। इस दौरान की गई खरीदारी आपके लिए कल्याणकारी सिद्ध हो सकती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS