Dhanteras 2022: धनतेरस का पर्व साल 2022 में कब है, जानें शुभ मुहूर्त और इस दिन का महत्व

Dhanteras 2022: धनतेरस का त्योहार दिवाली के शुरू होने का सबसे पहला त्योहार है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान धनवंतरि का जन्म हुआ था। इसीलिए इसे धनतेरस के त्योहार के रुप में मनाया जाता है। इसके बाद छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज का पर्व आता है। इस त्योहार को धनवंतरि त्रयोदशी भी कहा जाता है। तो आइए जानते हैं साल 2022 में धनतेरस का पर्व कब मनाया जाएगा।
धनतेरस शुभ मुहूर्त 2022
धनतेरस की तिथि और वार | 22 अक्टूबर 2022, शनिवार |
धनतेरस पूजा मुहूर्त | शाम 07:01 बजे से रात्रि 08:17 बजे तक |
पूजा की अवधि | 01 घंटा 16 मिनट |
यम दीपम | 22 अक्टूबर 2022, शनिवार |
प्रदोष काल | शाम 05:45 बजे से रात्रि 08:17 बजे तक |
वृषभ काल | शाम 07:01 बजे से रात्रि 08:56 बजे तक |
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ | 22 अक्टूबर 2022 को शाम 06:02 बजे से |
त्रयोदशी तिथि समाप्त | 23 अक्टूबर 2022 को शाम 06:03 बजे |
स्वर्ण खरीदने का शुभ समय | 22 अक्टूबर 2022 सायंकाल 06:02 बजे से 23 अक्टूबर 2022 सायंकाल 06:27 बजे तक |
धनतेरस यानि अपने धन को 13 गुना बढ़ाने का या धन में 13 गुना अधिक वृद्धि करने का दिन है। उस दिन समुद्र मंथन में भगवान धनवंतरि का जन्म हुआ था। जोकि अपने साथ में अमृत का कलश और आयुर्वेद लेकर अवतरित हुए थे। इस दिन नए बर्तन खरीदने की भी परंपरा है। इसीलिए भगवान धनवंतरि भगवान इस दिन अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन अगर शुभ मुहूर्त में भगवान धनवंतरि का पूजन किया जाए तो मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।
धनतेरस का महत्व
मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि और माता लक्ष्मी देवी की पूजा का विशेष महत्व है। मां लक्ष्मी की कृपा से वैभव और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से भक्तों के जीवन में कष्ट-बाधाएं और परेशानियों का नाश होता है। धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और धनवंतरि देव की पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS