Dhanteras 2022 : धनतेरस के दिन शनिदेव कर सकते हैं इन तीन राशि वालों को धनवान, जानें...

Dhanteras 2022 : धनतेरस (Dhanteras) के दिन यानी 23 अक्टूबर 2022 को शनि देव (Shanidev) अपनी चाल बदलकर सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। मकर राशि (Makar Rashi) में 17 जनवरी 2023 तक मार्गी रहेंगे। उसके बाद वे कुंभ राशि (Kumbh Rashi) में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव को पापी ग्रह कहा जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल देते हैं। शनिदेव शुभ फल भी प्रदान करते हैं। शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। लेकिन वहीं तीन राशियां ऐसीं हैं, जिनको शनि मार्गी होकर विशेष लाभकारी साबित होंगे।
मीन राशि: (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपकी राशि से शनि देव 11वें स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे आय और लाभ का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी के प्रबल योग हैं। साथ ही इस दौरान आय के नए- नए माध्यम से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं इस समय आपके नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। जिससे आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं आप इस दौरान आप व्यापार में नई महत्वपूर्ण डील फाइनल कर सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ है। इस समय आप लोग शेयर बाजार में अच्छा धन कमा सकते हैं। अगर आपके सरकारी काम इस समय अटके हुए थे, तो वो बन सकते हैं।
मेष राशि: (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आपकी राशि से शनि देव दशम स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे कारोबार, कार्यक्षेत्र और जॉब का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको शेयर बाजार, लॉटरी और सट्टा में अच्छा धनलाभ होने की संभावना है। साथ ही इस दौरान आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है या फिर आपका इंक्रीमेंट हो सकता है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं कारोबार में आपको इस समय अच्छा धनलाभ होने की संभावना हैं। साथ ही इस दौरान आपकी कार्यशैली में भी सुधार होगा और आपके कार्यस्थल पर आपकी प्रसंसा हो सकती है।
धनु राशि: (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपकी गोचर कुंडली से दूसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे आप लोगों को इस समय आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। साथ ही आपको इस समय उधार दिया हुआ धन वापस मिलने के आसार हैं। वहीं कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं महापुरुष राजयोग बनने से आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो इस समय आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS