Dhanteras 2023: इस दिन मनाया जाएगा धनतेरस पर्व, जानें इसका शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2023: धनतेरस का त्योहार हर साल मनाया जाता है। धनतेरस का त्योहार प्रत्येक साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस धनतेरस त्योहर को धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। इस दिन प्रदोष काल में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश के साथ कुबेर और धन्वंतरि की भी पूजा की जाती है। इस धनतेरस के दिन लोग अपने क्षमता के अनुसार से सोना, चांदी या फिर कोई आभूषण खरीदते हैं। शास्त्रों की मानें तो इस दिन भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति हुई थी। धनवंतरी जयंती के शुभ अवसर पर धनतेरस को मनाया जाता है। आइये इस खबर में जानते हैं कि इस साल 2023 में धनतेरस कब है और इसका शुभ मुहूर्त क्या है।
इस साल की धनतेरस तिथि
ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो इस साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 नवबंर से शुरू हो जाएगी। इस साल प्रदोष पूजा मुहूर्त को देखते हुए धनतेरस 10 नवंबर को मनाया जाएगा। वहीं, 11 नवबंर की बात करें तो त्रयोदशी तिथि में प्रदोष पूजा का कोई मुहूर्त नहीं है। इसके चलते 10 नवबंर को ही धनतेरस (Dhanteras) का त्योहार इस साल मनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें... इस दिन शुरू होगा शारदीय नवरात्र, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त
हिन्दू पंचांग के अनुसार, धनतेरस पूजा के लिए 10 नवबंर का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से शुरू हो जाएगी। वहीं, ये शाम 7 बजकर 43 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इस दिन धनतेरस पूजा के लिए लभगभ दो घंटों का समय दिया गया है। इस दिन मां लक्ष्मी, गणेश भगवान के साथ कुबेर और श्रीयंत्र की भी पूजा की जाती है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS