Dhanteras 2023: धनतेरस पर नई वस्तुओं की खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त और महत्व

Dhanteras 2023: कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धन्वंतरि प्रकट हुए थे। इस वजह से हर साल धनतेरस पर्व पर धन्वंतरि भगवान की पूजा की जाती है। इसके अलावा, धन के देवता कहे जाने वाले कुबेर की पूजा होती है। आज देशभर में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। धनतेरस पर नई चीजों को खरीदने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि जो भी धनतेरस पर खरीदारी करता है, उसके घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन जिन भी चीजों को खरीदा जाता है, वह कई सालों तक लाभ देती है। चलिए जानते हैं कि इस साल धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त और इसका क्या महत्व है।
धनतेरस वाले दिन नई वस्तुओं को खरीदने का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर नई चीजों की खरीदारी करने का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 11 नवंबर की सुबह तक नई वस्तुओं की खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त है।
धनतेरस पर पूजा का मुहूर्त
धनतेरस के पर्व पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस साल पूजा करने का शुभ मुहूर्त आज यानी शुक्रवार की शाम 05 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगा और शाम 07 बजकर 47 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।
धनतेरस पर नई वस्तुएं खरीदने का महत्व
धनतेरस वाले दिन सोना-चांदी, बर्तन के अलावा वाहन, जमीन, लग्जरी चीजें और घर में काम आने वाली अन्य दूसरी चीजों का खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए
- धनतेरस वाले दिन सोना, चांदी, वाहन, बर्तन और कुबेर यंत्र का खरीदना घर के लिए शुभ होता है।
- इस दिन झाड़ू खरीदना अच्छा होता है। ऐसी मान्यता है कि झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं, क्योंकि झाड़ू मां लक्ष्मी का प्रतीक है।
- अगर आप धनतेरस पर कोई महंगी वस्तु नहीं खरीद पा रहे हैं, तो साबुत धनिया भी खरीद सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि इससे धन की कमी कभी नहीं होती है।
- धनतेरस पर गोमती चक्र खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
ये भी पढ़ें:- "Diwali Special Story: दिवाली पर लक्ष्मी की पूजा में इसलिए रखी जाती है कौड़ियां
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS