Dhanteras Lucky Things: अगर धनतेरस पर दिखे ये चीजें, तो समझ लेना मां लक्ष्मी घर आ गई हैं

Dhanteras Lucky Things:हिंदू धर्म में धनतेरस को खुशहाली और सुख-समृद्धि का त्योहार माना जाता है। धनतेरस को धन्वंतरी भी कहा जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन और कपड़े खरीदने की परंपरा है। इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा। हिंदू शास्त्र के अनुसार, धनतेरस पर नया सामान खरीदना शुभ माना जाता है। जैसे दिवाली पर छिपकली का दिखना शुभ होता है, ठीक वैसे ही धनतेरस पर इन 5 चीजों का दिखना शुभ होता है। ऐसी मान्यता है कि यह चीजें मां लक्ष्मी के आगमन की ओर इशारा करती हैं। आइए जानते हैं कि धनतेरस वाले दिन किन चीजों का दिखना शुभ होता है।
छिपकली
हिंदू शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन छिपकली का दिखना शुभ होता है। उसी तरह धनतेरस के दिन भी छिपकली का दिखना शुभ होता है। ऐसी मान्यता है कि छिपकली को मां लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। अगर आपको धनतेरस वाले दिन छिपकली दिख जाए, तो घर के अंदर मां लक्ष्मी मौजूद होती है।
किन्नर
ऐसी मान्यता है कि धनतेरस वाले दिन किन्नरों का दिखना अच्छा होता है। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस पर किन्नर अपनी इच्छानुसार सिक्का चूम कर आपकी हथेली पर रख दें, तो पैसों की कभी कमी नहीं होती है।
उल्लू
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, धनतेरस के दिन उल्लू का दिखना शुभ होता है। उल्लू मां लक्ष्मी की सवारी है। अगर धनतेरस पर उल्लू दिख जाए, तो घर में धन आने का संकेत होता है।
सड़क पर गिरे हुए सिक्के
मां लक्ष्मी को हमेशा पैसे से जोड़कर देखा जाता है। धनतेरस पर पैसों का मिलना शुभ होता है। अगर आपको इस दिन सड़क पर सिक्के दिखते है तो यह इस बार की ओर इशारा करता है कि आपको आने वाले समय में ज्यादा धन की प्राप्ति होगी।
सफेद बिल्ली
धनतेरस वाले दिन सफेद बिल्ली का दिखना शुभ होता है। ऐसी मान्यता है कि अगर धनतेरस वाले दिन सफेद बिल्ली दिख जाए, तो रुके हुए काम पूरे होने के संकेत मिलते हैं।
ये भी पढ़ें:- Dhanteras 2023: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS