Dhanteras 2022 : धनतेरस पर खरीद ली ये चीज तो हो सकता है भारी नुकसान, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Dhanteras 2022 : धनतेरस पर खरीद ली ये चीज तो हो सकता है भारी नुकसान, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
X
Dhanteras 2022 : धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर 2022 को है और वहीं धनतेरस के दिन सभी लोग कोई ना कोई वस्तु की खरीदारी जरुर करते हैं। क्योंकि शास्त्रों की मानें तो धनतेरस के दिन की गई खरीदी में जो भी वस्तुएं आप अपने घर लाते हैं, भगवान की कृपा से उसमें 13 गुना अधिक वृद्धि हो जाती है, लेकिन धनतेरस के दिन सभी चीजें खरीदना शुभ नहीं होता है।

Dhanteras 2022 : धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर 2022 को है और वहीं धनतेरस के दिन सभी लोग कोई ना कोई वस्तु की खरीदारी जरुर करते हैं। क्योंकि शास्त्रों की मानें तो धनतेरस के दिन की गई खरीदी में जो भी वस्तुएं आप अपने घर लाते हैं, भगवान की कृपा से उसमें 13 गुना अधिक वृद्धि हो जाती है, लेकिन धनतेरस के दिन सभी चीजें खरीदना शुभ नहीं होता है। इसीलिए धनतेरस के दिन अगर आप भी कुछ चीजें खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको ये भी ध्यान देना होगा कि, धनतेरस के दिन क्या खरीदें और क्या नहीं खरीदें। क्योंकि धनतेरस के दिन कुछ गलत चीज खरीदने से आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं और आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं धनतेरस से पहले ही आज हम लोग यह जान लें कि, धनतेरस के दिन हम क्या खरीदें और क्या नहीं खरीदें।


झाड़ू

धनतेरस के दिन झाड़ू जरुर खरीद लेनी चाहिए और घर लाकर मां लक्ष्मी के समान ही उसकी पूजा करनी चाहिए। क्योंकि झाड़ू में मां लक्ष्मी जी का अंश होता है और वहीं झाड़ू हमारे घर को भी साफ रखती है। इस दिन झाड़ू की खरीदारी करने से आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है और आपका जीवन सुखमय हो सकता है।


लोहा

धनतेरस के दिन लोहा या लोहे की वस्तु बिलकुल ना खरीदें। क्योंकि धनतेरस के दिन लोहा खरीदने से आपके जीवन में शनिदेव का प्रकोप बढ़ सकता है और आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


एल्युमिनियम और स्टील के बर्तन

धनतेरस पर आप इस बार ना तो एल्युमिनियम और स्टील के बर्तन स्वयं खरीदें और ना ही किसी भी व्यक्ति से आप इन्हें धनतेरस के दिन गिफ्ट में लें। ऐसा करने से आपके घर में राहु का वास हो सकता है। जिसके कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं।


कांच

धनतेरस के दिन आप कांच से बनी वस्तु भी खरीदकर अपने घर ना लाएं। अगर आप धनतेरस के दिन ऐसा करते हैं तो आपको दिक्कतें आ सकती हैं और आपकी जीवन कष्टमय हो सकता है।


काली वस्तुएं

धनतेरस हिन्दू सनातन धर्म का पवित्र पर्व है और इस दिन काली वस्तुओं की खरीदारी तो बिलकुल भी ना करें। ऐसी चीजें दुर्भाग्य का कारण बनती हैं।


गिफ्ट्स आइटम

धनतेरस के दिन आप किसी प्रकार का कोई गिफ्ट्स आइटम भी ना खरीदें और ना ही धनतेरस के दिन आप किसी को गिफ्ट भेंट करें। ऐसा करने प आपके घर की लक्ष्मी किसी और के घर में चली जाएगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story