Dhanu Sankranti 2022: सूर्यदेव के धनु राशि में गोचर से किन राशियों को होगा बंपर लाभ, जानें...

Dhanu Sankranti 2022: सूर्यदेव के धनु राशि में गोचर से किन राशियों को होगा बंपर लाभ, जानें...
X
Dhanu Sankranti 2022: वैदिक ज्योतिष में सूर्यदेव का राशिपरिवर्तन सबसे अहम माना जाता है। सूर्यदेव जब भी गोचर करते हैं तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। कुछ राशियों पर उसका प्रभाव सकारात्मक पड़ता है तो कुछ राशियों पर नकारात्मक रूप में पड़ता है।

Dhanu Sankranti 2022: वैदिक ज्योतिष में सूर्यदेव का राशिपरिवर्तन सबसे अहम माना जाता है। सूर्यदेव जब भी गोचर करते हैं तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। कुछ राशियों पर उसका प्रभाव सकारात्मक पड़ता है तो कुछ राशियों पर नकारात्मक रूप में पड़ता है। 16 दिसंबर को सूर्यदेव धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जोकि इनके मित्र गुरु की राशि है। इसीलिए सूर्यदेव के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। वहीं तीन राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस गोचर से विशेष धन लाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। तो आइए जानते हैं ये राशियां कौनसी हैं।

मिथुन राशि

आपके लिए सूर्य का ये गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी गोचर कुंडली के सातवें भाव में होने जा रहा है। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का भाव माना जाता है। इसीलिए इस दौरान आपको साझेदारी के काम में अच्छा धन लाभ होने की संभावना बन रही है। वहीं इस दौरान आपको पैसों के मामले में खास लाभ हो सकता है। कारोबारियों को बहुत समय से अटकी हुई कोई पैमेंट मिल सकती है। कुंवारे लोगों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना बन रही है।

कन्या राशि

सूर्यदेव का राशिपरिवर्तन आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। क्योंकि सूर्यदेव आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। चतुर्थ भाव को भौतिक सुख और माता का भाव कहा जाता है। इसीलिए इस दौरान आपको भौतिक सुख के साथ में वाहन और प्रॉपर्टी का लाभ मिल सकता है। साथ ही जो लोग रियल स्टेट के कारोबार से जुड़े हैं, उनको यह समय लाभप्रद साबित हो सकता है। साथ ही आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह और सूर्यदेव में भी मित्रता का भाव है। इसीलिए सूर्यदेव का यह गोचर आपके लाभकारी रहेगा।

धनु राशि

आपकी गोचर कुंडली में सूर्य का गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है। जिससे साहस पराक्रम और भाई-बहन का भाव माना जाता है। इसीलिए इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आप शत्रु पर विजय प्राप्त कर लेंगे। वहीं इस दौरान आप लोगों को व्यापार में नई ऑर्डर मिलने की संभावना है। जिससे आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है। वहीं आपको इस वक्त शेयर मार्केट, लॉटरी आदि से भी लाभ हो सकता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story