Diwali 2020: जानिए दीपावली पर किस देवता के नाम का दीया कहां रखें

Diwali 2020: हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार दीपावली के पर्व को प्रकाश का पर्व भी कहा जाता है। तथा दीपावली के दिन लोग अपने घरों को दीये जलाकर प्रकाशित करते हैं। और ज्यादा से ज्यादा दीये जलाते हैं। लोग दीपावली के दिन मोमबत्ती, झालर आदि से भी अपने घरों को प्रकाशित करते हैं। तो आइए आप भी जानें कि दीपावली की रात दीये आपको कहां -कहां और किस-किस देवता के नाम का रखना है।
घर में ऐसे जलाएं दीये
1. सबसे पहला दीया आप अपने घर के मंदिर में भगवान के नाम का रखें। दीपावली के दिन मंदिर का नॉर्मल दीया तो जलेगा ही परन्तु इसके साथ दीपावली का दीया भी वहां रखना है।
2. अगर आपने किचिन में कोई पानी का कलश आदि भर कर रखा है। आप दीपावली के दिन किचिन में पानी का एक कलश भरकर जरुर रखें और उसके पास भी वरूण देवता के नाम का एक दीया जलाएं। और किचिन में गैस स्टोव के पास भी एक दीया जलाएं। यानि कि किचिन में आपको दो दीये रखने हैं।
3. एक दीया आप तुलसी जी के नाम का तुलसी की जड़ में रख दें।
4. पांच दीये कुलदेवी के नाम के अपने घर के प्रांगण में रखें।
5. आपके घर में जहां आप गोवर्धन बनाते हैं दो दीये वहां रखें।
6.एक दीया पीपल और दूसरा दीया पथवारी के नाम का भी रखें।
7. दो या पांच दीये पितृों के नाम के घर के बार दक्षिण की दिशा में जरुर रखें और पितृों के दीये में काले तिल जरुर डाल दें।
8. आपके घर में जितने भी दरवाजे हैं उन दरवाजों के दोनों साइड में आप दीये जलाएं।
9. अपने घर की मुंढेर और छत पर आप चोरों तरफ दीये जलाएं।
इसके बाद आप पूरे घर में कोई भी कोना ऐसा बाकी ना रहे जहां आप दीया ना रखें। यानि कि आप अपने घर के प्रत्येक स्थान में दीया रखें। और अपने घर को जगमग करें। दीया जलाते समय ये ध्यान रखें कि दीया केवल ऐसी जगह ही रखें जहां आग लगने का डर ना हो। जहां आग लगने का डर हो वहां दीया ना रखें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS