Diwali 2020 : दिवाली की रात्रि जरूर करें ये उपाय, जीवन भर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Diwali 2020 : दिवाली की रात्रि जरूर करें ये उपाय, जीवन भर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
X
Diwali 2020 : दिवाली का त्योहार (Diwali Festival) अमावस्या की रात्रि को मनाया जाता है। इसलिए इस दिन किए गए उपाय शीघ्र ही फल देते हैं। लेकिन यह उपाय आपको रात्रि में सोने से पहले करने चाहिए तो चलिए जानते हैं दिवाली (Diwali) पर रात को सोने से पहले कौन से उपाय करें।

Diwali 2020 : दिवाली का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। जो इस बार 14 नवंबर 2020 (14 November 2020) को है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा (Goddess Laxmi Puja) की जाती है। लेकिन इस दिन यदि आप रात्रि में कुछ उपाय करते हैं तो आप अपने जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं और जीवन के सभी सुखों को प्राप्त कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं दिवाली की रात के उपाय।

दिवाली की रात सोने से पहले के उपाय (Diwali Ki Raat Sane Se Pahle Ke Upay)

1. दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी कमरों में शंख और घंटी अवश्य बजानी चाहिए।ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता बाहर चली जाती है।

2.दिवाली पर तिल के तेल का दीपक जलाएं और दीपक में एक लौंग डालकर हनुमान जी की आरती करें। किसी हनुमान मंदिर जाकर भी आज यह दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से घर की सभी परेशानियां दूर होती हैं।

3.आपको दिवाली की रात किसी शिव मंदिर में जाना चाहिए और वहां जाकर शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाएं।ऐसा करने से सभी प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलती है।

4.दिवाली की पूजा में मां लक्ष्मी को पीली कौड़ियां भी चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी बहुत ही जल्द प्रसन्न होती हैं।

5.इस दिन आपको झाडू अवश्य खरीदनी चाहिए। अपने पूरे घर की सफाई नई झाडू से करें और इसे छिपाकर रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

6.दिवाली के दिन अमावस्या तिथि होती है। इसलिए दिवाली पर आपको पीपल के वृक्ष को जल अवश्य अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से शनि दोषों से मुक्ति मिलती है।

7.आपको दिवाली की रात में माता लक्ष्मी की पूजा करते समय एक बड़ा घी का दीपक अवश्य जलाएं और उसमें नौ बातियां जलाएं और माता लक्ष्मी की पूजा करें।

8.दिवाली की रात यदि संभव हो सके तो किसी किन्नर से उसकी से एक रूपए का सिक्का लें और उस सिक्के को अपने पैसे रखने वाली जगह पर रखें। ऐसा करने से आपको कभी धन की कोई कमीं नही होगी।

9.इस दिन रात में सोने से पहले किसी चौराहे पर तेल का दीपक जलाएं और वापस घर लौटकर आ जाएं। ऐसा करते समय आप पीछे पलटकर बिल्कुल भी न देखें। ऐसा करने से आपको जीवन में सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी।

10.दिवाली की रात पूजा के समय माता लक्ष्मी के मंत्र ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः को कमलगट्टे की माला से 108 बार जपें। ऐसा करने से आपको स्थायी लक्ष्मी की प्राप्ति होगी।

Tags

Next Story