Diwali 2021: दिवाली कब है, जानें किन शुभ मुहूर्त में करें मां लक्ष्मी का पूजन

Diwali 2021: दिवाली कब है, जानें किन शुभ मुहूर्त में करें मां  लक्ष्मी का पूजन
X
  • साल 2021 में दिवाली (Diwali) का त्योहार कब मनाया जाएगा।
  • दिवाली की दिनांक और तिथि क्या होगी।
  • लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा।

Diwali 2021: दिवाली (Diwali) जिसे दीपावली (Deepawli) के नाम से भी जाना जाता है, यह साल का सबसे प्रसिद्ध त्योहार है। दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। यह पांच दिनों का त्योहार होता है। जोकि धनतेरस से शुरु होकर भाईदूज पर समाप्त होता है। इन पांच दिनों के दिवाली उत्सव में कई अनुष्ठानों का पालन किया जाता है और देवी लक्ष्मी के साथ-साथ कई अन्य देवी-देवताओं का पूजन किया जाता है। हालांकि दिवाली पूजा के दौरान देवी लक्ष्मी सबसे महत्वपूर्ण देवी होती हैं। पांच दिनों के दिवाली उत्सव में अमावस्या का दिन सबसे महत्वपूर्ण होता है और इसे लक्ष्मी पूजा-लक्ष्मी गणेश पूजा और दिवाली पूजा के नाम से भी जाना जाता है।

ये भी पढ़ें: Kartik Maas 2021: कार्तिक मास में करें तुलसी पूजा, मिलेगी पापों से मुक्ति और नहीं होगी घर में धन की कमी

दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा करने का सबसे शुभ समय सूर्यास्त के बाद का होता है। सूर्यास्त के बाद के समय को प्रदोष कहा जाता है। प्रदोष के समय अमावस्या तिथि दिवाली पूजा के लिए विशेष महत्वपूर्ण होती है। वहीं दिवाली पूजा का दिन अमावस्या और प्रदोष के योग पर ही निर्धारित किया जाता है। इसलिए प्रदोष काल का मुहूर्त लक्ष्मी पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है और यदि यह मुहूर्त एक घड़ी के लिए भी उपलब्ध हो तो इसे पूजा के लिए प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2021: छठ व्रत से होती है संतान प्राप्ति, जानें, पूजन सामग्री, स्नान और इसके नियम

पुराणों के अनुसार कार्तिक अमावस्या की अंधेरी रात में महालक्ष्मी स्वयं ही योग बनाती हैं और घर-घर में विचरण करती हैं। इस दौरान जो घर हर प्रकार से स्वच्छ और प्रकाशवान हो, वहां वे हंस रुप में विराजमान हो जाती हैं। इसीलिए दिवाली पर साफ-सफाई का और विधि-विधान से पूजन करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है। वहीं लक्ष्मी पूजा के साथ -साथ कुबेर की भी पूजा की जाती है।

दिवाली 2021 डेट और शुभ मुहूर्त

दिवाली की तारीख और वार

04 नवंबर, दिन गुरुवार

अमावस्या तिथि प्रारंभ

06:05 AM, 04 नवंबर 2021

अमावस्या तिथि समाप्त

02:45 AM, 05 नवंबर 2021

लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त

06:10 PM से 08:06 PM तक

प्रदोष काल का मुहूर्त

05:34 PM से 08:10 PM तक

वृषभ काल पूजा का मुहूर्त

06:10 PM से 08:06 PM तक

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story