Diwali 2021: साल 2021 में दीपावली कब है और जानें पूजा का ये विशेष शुभ मुहूर्त

Diwali 2021: प्रत्येक साल त्योहारों की शुरूआत मकर संक्रांति (Makar Sankranti) से होती है। वहीं होली (Holi), दीपावली (Deepawali) जिसे हम लोग प्रकाश पर्व (Prakash Parv) भी कहते हैं, यह हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। दीपावली का पर्व प्रतिवर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी और गणेश जी के पूजन का विशेष महत्व होता है। वहीं साल 2020 में 14 नवंबर को दीपावली मनाई गई थी। तो आइए जानते हैं साल 2021 में दीपावली के दिन, तारीख और शुभ मुहूर्त के बारे में।
Also Read: Pitru Paksha 2021: श्राद्ध कर्म करने से भटकती आत्माओं को मिलता है मोक्ष, जानें ये महत्वपूर्ण बात
दीपावली 2021 शुभ मुहूर्त
दीपावली 04 नवंबर 2021, दिन गुरूवार को है।
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
शाम 06:10 बजे से रात्रि 08:06 बजे तक
पूजा की अवधि
01 घंटा 54 मिनट
प्रदोष काल मुहूर्त
शाम 05:34 बजे से रात्रि 08:10 बजे तक
अमावस्या तिथि प्रारंभ
04 नवबंर 2021, सुबह 06:03 बजे से
अमावस्या तिथि समाप्त
05 नवबंर 2021, 02:44 बजे
दिवाली का पर्व पांच दिवसीय पर्व होता है, जोकि बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दौरान मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान गणेश, कुबेर, धनवंतरि, यमराज, गोवर्धन आदि कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। तथा सभी घरों में अनेक प्रकार के पकवान और मिष्ठान बनाए जाते हैं। घरों को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। तथा मिट्टी के दीये जलाकर घरों को रोशन किया जाता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS