Diwali 2021: दिवाली पर घर में लगाएं लक्ष्मी और विष्णु कमल के पौधे, आपको होगा धनलाभ

Diwali 2021: दिवाली पर घर में लगाएं लक्ष्मी और विष्णु कमल के पौधे, आपको होगा धनलाभ
X
Diwali 2021: लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल का पौधा घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल के पौधे घर के लोगों में प्रेम, खुशियां और सौहार्द बढ़ाता है और घर मे संपन्नता लाता है। लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल के पौधे की खासियत है कि इसे लगाने से घर के लोगों मे पहले की तुलना में पॉजेटिव परिवर्तन आता है।

Diwali 2021: लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल का पौधा घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल के पौधे घर के लोगों में प्रेम, खुशियां और सौहार्द बढ़ाता है और घर मे संपन्नता लाता है। लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल के पौधे की खासियत है कि इसे लगाने से घर के लोगों मे पहले की तुलना में पॉजेटिव परिवर्तन आता है। कई बार आपको दरिद्रता के साथ-साथ आपके घर में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा है तो इसका कारण वास्तुदोष भी हो सकता है। घर में होने वाली छोटी-छोटी बातें धन के नुकसान का कारण बनती हैं। ये बहुत ही चमत्कारी पौधे हैं इन पौधों को घर में विधि विधान के साथ लगाने में आपको निश्चित ही विशेष फल प्राप्त होगा जो आपकी धन के कारण होने वाले रुकावट को दूर करेगा और आप के लिए धन प्राप्ति के नए आयाम खोलेगा।

ये भी पढ़ें: Diwali 2021: 27 साल बाद दिवाली पर बन रहा ये दुर्लभ संयोग, जानें दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का महत्व और उपाय

यदि आपके घर में पैसा नहीं रुकता है तो दिवाली के दिन लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल के पौधे घर में लगाने से धन आपके घर में भी रुकने लगेगा। इन पौधों को लगाने के कुछ समय बाद ही आपको यह महसूस होगा कि आपके घर में पैसे का आना शुरू हो गया और धन प्राप्ति के नए-नए मार्ग प्रशस्त होना शुरू हो जाएगे। इसलिए इस पौधे को अपने घर के पूजा स्थान या ईशान कोण में लगाएं।

विष्णु कमल का पौधा को सुख- समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसको घर पर लगाने से घर के मुखिया की आमदनी में बढ़ोतरी होती है। इस पौधे को आप अपने घर के लिविंग रूम में लगा सकते हैं। लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल यानि इन दोनों पौधों को घर पर लगाने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और आप पर कभी भी आर्थिक संकट नहीं आएगा।

यदि आपके घर में पैसा नहीं टिकता है, तो यह आपके घर या व्यवसाय में धन बनाए रखने में भी मदद करेगा। इस पौधे को लगाने के कुछ ही समय बाद, आपको लगेगा कि आपके घर में पैसा आना शुरू हो गया है और पैसे कमाने के नए रास्ते शुरू हो जाएंगे।

लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल के पौधे को लगाने से घर से वास्तु दोष दूर होता है। अगर आप किसी के कोर्ट केस से परेशान हैं, तो अपराजिता प्लांट को लक्ष्मी और विष्णु कमल प्लांट के साथ लगाएं।

इस पौधे को उत्तर पूर्व दिशा में यानी ईशान कोण में रख दें। यह पौधा उस प्रभाव को दिखाना शुरू कर देगा, जो धन प्रदान नहीं करता, बल्कि घर में शांति और समृद्धि भी बनाए रखता है।

लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल के पौधे घर में लगाने से आपकी धन से जुड़ी समस्याएं हल हो जाती हैं क्योंकि इसमें लक्ष्मी जी का वास होता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story