Diwali 2022: दीपावली कब है, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Diwali 2022: दीपावली कब है, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
X
Diwali 2022: दीपावली कब है, दीपावली का शुभ मुहूर्त क्या है, दिवाली के दिन निशीथ काल का मुहूर्त क्या होगा और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Diwali 2022: दीपावली कब है, दीपावली का शुभ मुहूर्त क्या है, दिवाली के दिन निशीथ काल का मुहूर्त क्या होगा और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

हिन्दू धर्म में दिवाली का विशेष महत्व होता है। धनतेरस से लेकर भाईदूज तक, लगभग पांच दिनों तक चलने वाला यह त्योहार भारत और नेपाल समेत दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है। वहीं दीपावली को दीपोत्सव भी कहा जाता है। क्योंकि दीपावली का मतलब होता है, दीपों का अवली यानि कि दीपों की पंक्ति। दिवाली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय का त्योहार होता है। इसे हम बुराई पर अच्छाई की जीत के नाम से भी जानते हैं।

दीपावली शुभ मुहूर्त 2022

दीपावली की तिथि और वार

24 अक्टूबर 2022, दिन सोमवार

लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

शाम 06:54 बजे से रात्रि 08:16 बजे तक

अवधि

01 घंटा 21 मिनट

प्रदोष काल

शाम 05:43 बजे से रात्रि 08:16 बजे तक

वृषभ काल

शाम 06:54 बजे से रात्रि 08:50 बजे तक

दिवाली के दिन कुबेर, लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा का विधान है। इस दिन विधि विधान से इनकी पूजा की जाती है। दिवाली के दिन घर की अच्छी प्रकार से साज-सज्जा करके घर को प्रकाश से रोशन किया जाता है। इसके लिए मिट्टी के दीये, मोमबत्ती और बिजली की लाइटों का प्रयोग करके घर को जगमग किया जाता है। मान्यता है कि, प्रकाश करने से घर में लक्ष्मी जी का आगमन होता है और दरिद्रता घर से दूर चली जाती है।

मान्यता है कि, पौराणिक काल में भगवान श्रीराम लंकापति रावण का वध करने के पश्चात इसी दिन अयोध्या वापस लौटे थे, तब उनके अयोध्या आगमन पर दीपोत्सव का यह पर्व मनाया गया और तभी से दीपोत्सव मनाने का यह क्रम एक त्योहार के रुप में मनाया जाने लगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story