Diwali 2022 : पति का प्रेम पाने के लिए दिवाली के दिन जरुर करें ये काम, वरना...

Diwali 2022 : दिवाली का पर्व हमारे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला पर्व है। अधिकतर महिलाएं अकसर अपने ही पति (love between husband and wife) के कारण परेशान रहती हैं। जिनमें पति के द्वारा शराब आदि का सेवन और अन्य स्त्रियों से अवैध संबंध रखना भी मुख्य वजह होता है और इसी कारण से पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आने लगती है और कई बार स्थिति तलाक तक भी पहुंच जाती है। वहीं ऐसी स्थिति में उन दंपतियों को आर्थिक परेशानी भी आने लगती है। तथा परिवार टूटने के कगार पर पहुंच जाता है। वहीं अगर आपके परिवार में क्लेश और विवाद आदि बने रहते हैं और आपका पति से विवाद रहता है तो बिलकुल भी चूक ना जाएं और दिवाली के दिन कुछ उपाय जरुर करें। दिवाली (Diwali 2022) के दिन किए गए उपाय कभी व्यर्थ नहीं जाते हैं और उनको करने से घर में सुख-शांति का वातावरण बनने लगता है। तो आइए जानते हैं दिवाली के दिन पति को वश (पति का वशीकरण) में करने के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में...
पति को वश में करने के लिए दिवाली की रात जब घर के सभी लोग सो जाएं, तो एकांत में मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने शुद्ध होकर बैठ जाएं 15 मिनट तक लगातार मां की प्रतिमा को निहारते रहें। इसके बाद महायक्षिणी का ध्यान करें और स्फटिक की माला से उनके पति वशीकरण मंत्र (love mantra) का 21 माला जाप करें और उसके बाद लगातार 21 दिनों तक यहीं क्रम जारी रखें।
मंत्र
ऊँ नमो महायक्षिणी पति में वश्यं कुरू कुरू स्वाहा।
इस मंत्र का जाप करने से कुछ ही दिनों में आपका पति आपकी तरफ आकर्षित होने लगेगा और आपसे अगाध प्रेम करने लगेगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS