Diwali 2022 : दिवाली पर बन रहे ये शुभ मुहूर्त, जानें पूरी डिटेल

Diwali 2022 : दिवाली पर बन रहे ये शुभ मुहूर्त, जानें पूरी डिटेल
X
Diwali 2022 : दिवाली का पर्व प्रत्येक साल कार्तिक कृष्ण अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। वहीं साल 2022 में अमावस्या तिथि का योग 24 और 25 अक्टूबर अर्थात दोनों ही दिन बन रहा है, लेकिन 25 अक्टूबर को प्रदोष काल में ही अमावस्या तिथि का समापन हो रहा है, जबकि 24 अक्टूबर 2022 को निशित काल में भी अमावस्या तिथि रहेगी।

Diwali 2022 : दिवाली का पर्व प्रत्येक साल कार्तिक कृष्ण अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। वहीं साल 2022 में अमावस्या तिथि का योग 24 और 25 अक्टूबर अर्थात दोनों ही दिन बन रहा है, लेकिन 25 अक्टूबर को प्रदोष काल में ही अमावस्या तिथि का समापन हो रहा है, जबकि 24 अक्टूबर 2022 को निशित काल में भी अमावस्या तिथि रहेगी। इसी वजह से दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर 2022, दिन सोमवार को ही मनाया जाएगा। वहीं दिवाली के पर्व को सुख और समृद्धि देने वाला त्योहार भी माना जाता है। पौराणिक काल में इसी दिन भगवान श्रीराम लंका विजय करने के बाद अयोध्या नगरी वापस आये थे और अयोध्या के नागरिकों ने 14 वर्ष के पश्चात उनके अयोध्या लौटने की खुशी में यह पर्व मनाया था। तथा इस दौरान पूरी अयोध्या नगरी में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। तभी से हमारे भारत वर्ष में प्रतिवर्ष दिवाली के दिन दीप जलाकर खुशी मनायी जाती है। तो आइए जानते हैं इस साल दिवाली के दिन कौन-कौन से शुभ मुहूर्त बन रहे है।

दिवाली शुभ मुहूर्त 2022

दिवाली मुहूर्तमुहूर्त टाइम

अभिजीत मुहूर्त

11:19 AM से 12:05 PM

अमृत काल मुहूर्त

08:40 AM से 10:16 AM

ब्रह्म मुहूर्त

04:55 AM से 05:43 AM

विजय मुहूर्त

01:36 PM से 02:21 PM

गोधूलि मुहूर्त

05:12 PM से 05:36 PM

संध्या मुहूर्त

05:23 PM से 06:39 PM

निशिता मुहूर्त

11:17 PM से 12:08 AM, 25 अक्टूबर

लक्ष्मी-गणेश पूजा मुहूर्त

06:54 PM से 08:18 PM, 24 अक्टूबर 2022

लक्ष्मी-गणेश पूजा मुहूर्त की अवधि

01 घंटा 24 मिनट

सर्वार्थ सिद्धि योग

कोई नहीं।

अमृत सिद्धि योग

कोई नहीं।

रवि योग

कोई नहीं।

द्विपुष्कर

योग कोई नहीं।

त्रिपुष्कर योग

कोई नहीं।

पंचांग भेद के कारण दिवाली शुभ मुहूर्त में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। क्योंकि अलग-अलग मान्यताओं और पंचांग के अनुसार ज्योतिष के जानकर कुछ अलग-अलग शुभ मुहूर्त भी बता रहे हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story