Diwali 2022: दांपत्य जीवन में चाहते हैं प्रेम की बहार तो इस दिवाली करें ये खास उपाय

Diwali 2022: दांपत्य जीवन में चाहते हैं प्रेम की बहार तो इस दिवाली करें ये खास उपाय
X
Diwali 2022: दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के बीच अनबन और रिश्तों में खटास व मतभेद होना एक आमबात होती है। वहीं अनेक लोगों को इसी परेशानी में समय गुजारते हुए देखा जा सकता है। वहीं कुछ महिलाएं अपने पति और प्रेमी के बाहरी महिलाओं के साथ प्रेम संबंध से परेशान रहती हैं और इसी कारण से उनके बीच मतभेदों की एक लंबी दरार बन जाती है।

Diwali 2022: दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के बीच अनबन और रिश्तों में खटास व मतभेद होना एक आमबात होती है। वहीं अनेक लोगों को इसी परेशानी में समय गुजारते हुए देखा जा सकता है। वहीं कुछ महिलाएं अपने पति और प्रेमी के बाहरी महिलाओं के साथ प्रेम संबंध से परेशान रहती हैं और इसी कारण से उनके बीच मतभेदों की एक लंबी दरार बन जाती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और इस परेशानी से छुटकारा पाना चाहती हैं तो आपके लिए ये दिवाली का त्योहार किसी वरदान से कम नहीं हैं, यह पर्व इस समस्या के निदान करने के लिए सबसे उत्तम समय है और दिवाली पर आप एक छोटा सा उपाय करके सौतन आदि से छुटकारा प्राप्त कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं दिवाली के दिन पति को काबू में करने और सौतन से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में...

अगर आपकी पत्नी या आपके पति किसी अन्य महिला या पुरूष के साथ अवैध संबंध रखते हैं और इस कारण से आपके रिश्तों में दूरियां बढ़ रही हैं तो दिवाली के दिन आप अशोक के वृक्ष के पस घी का दीया जला दें और अशोक के वृक्ष की पूजा करें। ऐसा करने से आपको जल्दी ही लाभ मिलेगा और आपकी पत्नी या पति जो भी बाहरी व्यक्ति से संबंध रखता है, वह उससे दूरियां बनाकर आपसे प्रेम करने लगेगा।

वहीं दिवाली के दिन दिवाली के दिन अशोक का पौधा लाकर अपने घर में लगा लें। ऐसा करने से पति-पत्नी के मध्य कभी भी नेगेटिव विचार नहीं आएंगे और आप दोनों के बीच में प्रेम निरंतर ही बढ़ता रहेगा। कभी भी आप दोनों के बीच क्लेश नहीं होगा और किसी तीसरे व्यक्ति की आपके बीच में कभी भी एंट्री नहीं होगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story