Diwali 2022: दिवाली से पहले चमकेगी इनकी किस्मत, शनि, धन कुबेर और मां लक्ष्मी बना देंगे धनवान

Diwali 2022:  दिवाली से पहले चमकेगी इनकी किस्मत, शनि, धन कुबेर और मां लक्ष्मी बना देंगे धनवान
X
Diwali 2022: दीपावली महापर्व से दो दिन पहले मनायी जाने वाली धनतेरस के दिन मां महालक्ष्मी और धन के देवता कुबेर तीन राशि वालों की किस्मत बदलने वाले है और इन लोगों के सुनहरे दिन आने वाले हैं। वहीं 23 अक्टूबर 2022 को धनतेरस के दिन दण्ड और कर्म के देवता शनिदेव मार्गी हो रहे हैं।

Diwali 2022: दीपावली महापर्व से दो दिन पहले मनायी जाने वाली धनतेरस के दिन मां महालक्ष्मी और धन के देवता कुबेर तीन राशि वालों की किस्मत बदलने वाले है और इन लोगों के सुनहरे दिन आने वाले हैं। वहीं 23 अक्टूबर 2022 को धनतेरस के दिन दण्ड और कर्म के देवता शनिदेव मार्गी हो रहे हैं। वहीं ये तीन राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ साबित हो सकते हैं और कुछ लोगों के लिए बेहद ही शुभ फल देंगे। वहीं इस साल तीन राशि के जातकों पर धनतेरस से मां लक्ष्मी और धनकुबेर की कृपा बरसने वाली है। इन जातकों को शनिदेव को धन-दौलत और तरक्की देंगे। तो आइए जानते हैं, इस साल की धनतरेस और दिवाली किन लोगों के शुभ है और शनिदेव किन राशि वालों पर मेहरबान होने वाले हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए इस साल की धनतेरस और दिवाली बहुत शुभ रहेगी। मार्गी शनि की कृपा से आपको बहुत लाभ होगा। करियर को बेहतर करने के प्रयास खाली नहीं जाएंगे। लिहाजा आप लोग खूब मेहनत करें। आपको बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे और साथ ही खूब धन लाभ होगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानी अब दूर हो जाएंगी। आपके जीवन में सुकून आएगा और सुख की अनुभूति होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को भी मार्गी शनिदेव खूब लाभ देंगे। करियर में नए मौके मिलेंगे। आप बहुत दिनों से जिस काम और नौकरी की तलाश में थे, वो अब पूरी होने वाली है और आपको मनपसंद नौकरी मिलने वाली है। आपकी आय बढ़ेगी। वहीं प्रमोशन और इंक्रीमेट मिलने के प्रबल योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से खासी राहत मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों को शनिदेव की सीधी चाल दिवाली पर कई लाभ करा सकती है। धन लाभ होगा और आय बढ़ेगी। वहीं आप लोगों को आर्थिक समस्याओं से निजात मिलेगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। नई नौकरी मिलने की संभावना है। कोई अच्छा समाचार आपका दिल खुश कर सकती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story