Diwali 2022: सूर्य ग्रहण के साये में मनायी जाएगी इस बार दिवाली, जानें कब लगेगा इसका सूतककाल

Diwali 2022:पंचांग के अनुसार, दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक कृष्ण अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को मनायी जाएगी। यह त्योहार सुख-समृद्धि और वैभव के साथ-साथ शांति व सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। ज्योतिष के अनुसार, इस साल दिवाली के एक दिन बाद अर्थात 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लग रहा है और उसका सूतककाल दिवाली के बाद से ही शुरू हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ महा निशीथ काल का योग भी बन रहा है। ऐसे में देखा जाए तो इस बार दिवाली पर एक प्रमुख संयोग बन रहा है। यानि इस बार दिवाली सूर्य ग्रहण के साये में मनायी जाएगी। तो आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त क्या है।
दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। अमावस्या तिथि में दिवाली का पर्व मनाया जाता है। वहीं अमावस्या तिथि इस दिन शाम 05:28 बजे से शुरू हो जाएगी और अमावस्या तिथि का समापन 25 अक्टूबर की शाम 04:18 बजे होगा।
वहीं पंचांग के अनुसार, सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को दोपहर को 02:29 बजे से शुरू होगा। इसका सूतक काल 12 घंटे पहले लगता है, यानि रात को लगभग 02:29 मिनट से लग जाएगा। हालांकि ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।
ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहण में सूतककाल ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले से लग जाता है। पंचांग के अनुसार, इस बार दिवाली पर महानिशीथ काल भी लग रहा है। महानिशीथ काल का समय 24 अक्टूबर को 10:55 रात्रि से 25 अक्टूबर को 10:53 बजे रात्रि तक रहेगा।
तांत्रिकों के द्वारा दिवाली की रात में तांत्रिक साधना की जाती है। क्योंकि तांत्रिक साधना के लिए दिवाली की रात सबसे अच्छी रात मानी जाती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS