Diwali 2023: दिवाली की पूजा इस शुभ मुहूर्त में होगी, जानिए मां लक्ष्मी का पूजन करने से जुड़े खास नियम

Diwali 2023: आज देशभर में दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। इसके लिए लोग सालभर बेसब्री से इंतजार करते हैं। हिंदू पंचाग के अनुसार हर साल दिवाली का त्योहार कार्तिक आमवस्या के दिन मनाया जाता है। आज के दिन का हिंदू शास्त्रों में विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा विधि-विधान से करने से घर में सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। आज के दिन अगर सही समय पर पूजा कर ली जाए, तो मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और लोगों का सोया हुआ भाग्य जाग जाता है। ऐसा कहा जाता है कि रात को मां लक्ष्मी धरती पर आती हैं और सच्चे मन से पूजा करने वालों केे यहां पर निवास करती है।
दिवाली का समय और तिथि
दिवाली का त्योहार कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस साल दिवाली का पर्व आज यानी 12 नवंबर को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस साल कार्तिक अमावस्या 12 नवंबर दोपहर 2 बजकर 45 पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 13 नवंबर दोपहर 2 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।
दिवाली पर पूजन करने का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचाग के मुताबिक इस साल दिवाली पर लक्ष्मी पूजन करने के दो शुभ मुहूर्त है। पहला शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में बताया जा रहा है। इसका समय 5 बजकर 28 मिनट से शुरू होगा और रात को 8 बजकर 07 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि इस समय में अगर पूजा की जाए, तो शुभ होता है। लक्ष्मी पूजन के लिए 1 घंटा 54 मिनट का समय मिल रहा है। वहीं, दूसरा शुभ मुहूर्त निशीथ काल यानी 11 बजकर 39 मिनट से देर रात 12 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।
लक्ष्मी पूजन करने के खास नियम
हिंदू शास्त्र के अनुसार लक्ष्मी पूजन करते समय कुछ खास बातों का ख्याल रखना ज्यादा जरूरी है। अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए, तो कभी भी धन की कमी नहीं होती है। साथ ही, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मां ल्क्ष्मी की पूजा सफेद या गुलाबी वस्त्र पहनकर ही करनी चाहिए। सिर्फ इतना ही नहीं मां लक्ष्मी की उस प्रतिमा की पूजा करें, जिसमें वे गुलाबी कमल पर बैठी हों और हाथों से धन बरस रहा हो। दिवाली पूजन करते समय मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाना अच्छा माना जाता है।
ये भी पढ़ें:- Choti Diwali 2023: छोटी दिवाली पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS