Diwali 2023: दिवाली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना नहीं आएंगी मां लक्ष्मी

Diwali 2023: दिवाली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना नहीं आएंगी मां लक्ष्मी
X
Diwali 2023: इस साल 12 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए सभी के घरों में तैयारियां की जा रही हैं। लेकिन, दिवाली से पहले घर से इन चीजों को निकालना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन सी चीजें हैं...

Diwali 2023: भारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। यह त्योहार धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलेंगे। इस साल 12 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इससे पहले लोग अपने घर की साफ-सफाई शुरू कर देते हैं और घर को सजाने के लिए कई तरह के सामान लेकर आते हैं। इसके लिए बाजारों में काफी रौनक देखने को मिल रही है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा की जाती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर से वास्तु दोष समाप्त हो जाएं और घर में सुख-समृद्धि आए तो आप इस दिवाली से पहले इन चीजों को अपने घर से निकाल सकते हैं।

दिवाली से पहले इन चीजों को घर से निकाल दें

  • हिंदू शास्त्र के अनुसार, दिवाली से पहले घर से बंद घड़ी को निकाल दें। इससे घर में नकारात्मकता होती है।
  • दिवाली से पहले घर में रखें सूखे पौधों को भी हटा दें। इन्हें घर में रखने से निगेटिव एनर्जी बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती है और करियर के क्षेत्र में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • अगर आप भी घर मे सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो घर से आज ही पुराने और फटे कपड़े घर से बाहर निकाल दें।
  • घर के मंदिर में कभी भी देवी-देवताओं की पुरानी या टूटी मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए। इन्हें घर में रखना अशुभ माना जाता है।
  • दिवाली की सफाई में घर में पड़े पुराने ताले हटा दें। इन तालों को घर में रखने से आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
  • दिवाली पर घर के अंदर टूटे हुए और जंग लगे बर्तन रखना अशुभ होता है। इसलिए आप इन बर्तनों को भी घर से बाहर निकाल दें।
  • ऐसा कहा जाता है कि घर में मकड़ी के जाले लगने से दरिद्रता आती है। इसलिए दिवाली की साफ-सफाई में इन्हें घर से हटा दें। घर में मकड़ी के जाले लगने से व्यक्ति के भाग्य पर असर पड़ता है।

ये भी पढ़ें:- दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें खास ख्याल

Tags

Next Story