Diwali 2023: इस साल कब मनाई जाएगी दिवाली, जानें शुभ मुहूर्त और वास्तु टिप्स

Diwali 2023: भारत में हर साल दीपावली बेहद धुम-धाम से मनाई जाती है। इस दिन घर में दीप जलाकर भगवान का आगमन करते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान राम, रावण को मारकर आयोध्या लौटे थे, इसी के चलते पूरे आयोध्या में अयोध्यावासियों ने भगवान राम का भव्य दिप जलाकर स्वागत किया था। दिवाली का त्योहार हिन्दू पंचांग के अनुसार, बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि दीपावली के शुभ समय में मां लक्ष्मी अपने भक्तों पर धन की कृपा करती है। इतना ही नहीं, दिवाली के दिन लोगों पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा बनी रहती है। आइये जानते है इस साल कब है दीपावली के शुभ मुहूर्त और क्या कहता है वास्तु टिप्स...
दिवाली 2023 शुभ मुहूर्त
इस वर्ष 2023 में दीपावली का त्योहार 12 नवंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा। यही नहीं, भारत में दीपावली का त्योहार 5 दिनों तक मनाया जाता है। इसकी धनतेरश के दिन से ही शुरुआत हो जाती है और भाई दूज के बाद समाप्त होता है। इस 5 दिनों के अंदर लोग मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। सनातन धर्म में ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन सोना या फिर चांदी खरीदने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, 12 नवंबर, 2023 को चतुर्दशी मनाई जाएगी, इसे हम छोटी दिवाली भी कहते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल दिवाली अमावस्या तिथि के दिन 2023 में 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से शुरू होगी और 13 नवंबर को दोपहर में 2 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसके साथ ही पूजा का शुभ मुहूर्त 12 नवबंर के शाम 5:39 से लेकर 8:16 मिनट तक है।
Also read: इस साल 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें क्या है शुभ मुहूर्त
नहीं रखें ऐसी चीजें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन ऐसी कोई भी टूटी-फूटी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए, ये सब रखने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित करती है। शुभ अवसर के इस दिनों में क्षतिग्रस्त वस्तुएं अशुभ माने जाती हैं। जैसे- पुरानी झाडू, कूड़ेदान, मुरझाए हुए पौधे या फूल घर में नहीं रखने चाहिए।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS