Diwali Upay 2023: दिवाली पूजा के बाद जरूर करें ये उपाय, दूर होगी पैसों की समस्या

Diwali Upay 2023: दिवाली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या की तिथि को यानी आज 12 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस पर्व का हिंदू शास्त्र में विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, पहली बार दिवाली का त्योहार सतयुग में मनाया गया था। तभी से दिवाली का पर्व मनाने की शुरुआत हुई। दिवाली का त्योहार मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। चलिए जानते हैं कि आज दिवाली की रात को किन छोटे-छोटे कार्यों के करने से घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक तंगी दूर होती है।
कर्जे से मुक्ति पाने के लिए
दिवाली की पूजा करने के बाद रात को 5 सुपारी, 5 कौड़ी, 5 गोमती चक्र और 5 हल्दी की गांठ को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में या धन रखने वाले स्थान पर रखने से आर्थिक समस्या दूर होती है। ऐसा करने से कर्ज से जल्दी मुक्ति मिल जाती है।
घर की सुख-समृद्धि के लिए
दिवाली की रात को मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद उन्हें 9 गोमती चक्र अर्पित करें। इसके बाद उसे पूजा के बाद घर में धन रखने वाले स्थान पर चुपचाप रख दें। ऐसी मान्यता है कि दिवाली की रात को पूजन के समय में इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा से परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
धन में वृद्धि के लिए
आज यानी दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के समय मां लक्ष्मी को कमल का फूल, कौड़ी, धनिया, खीर, पान का पत्ता और कमलगट्टा इत्यादि अर्पित करना चाहिए। साथ ही, श्रीयंत्र की भी पूजा करें। अगर आप इस उपाय को रात के समय करते हैं, तो धन की कमी कभी नहीं होगी।
मां लक्ष्मी के आशीर्वाद के लिए जरूर करें ये उपाय
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा के बाद विष्णु सहस्त्रनाम और लक्ष्मी सूक्त का पाठ करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।
ये भी पढ़ें:- Diwali 2023 Upay: दिवाली की रात को भूलकर भी न करें ये 3 काम
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS