जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए ऐसे करें गाय की सेवा, आप भी जानें

जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए ऐसे करें गाय की सेवा, आप भी जानें
X
हमारे धर्मशास्त्रों में गाय को बहुत ऊंचा स्थान दिया गया है। गाय को बहुत पवित्र माना गया है। और कहा जाता है कि गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास करते हैं। इसीलिए गाय का सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है। गाय सकारात्मक ऊर्जा का भंडार होती है। अगर आपके घर के आसपास गाय रहती है। तो ऐसा समझना चाहिए कि आप सुख और समृद्धि पूर्वक जीवन जी रहे हैं। गाय और भगवान कृष्ण के बारे में तो सभी लोग जानते हैं। शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि गाय की पूजा कर लेने से, अथवा गोसेवा से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं। तो आइए आप भी जानें कि जन्माष्टमी पर गोसेवा कर भगवान कृष्ण को कैसे प्रसन्न करें।

Janmashtami:हमारे धर्मशास्त्रों में गाय को बहुत ऊंचा स्थान दिया गया है। गाय को बहुत पवित्र माना गया है। और कहा जाता है कि गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास करते हैं। इसीलिए गाय का सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है। गाय सकारात्मक ऊर्जा का भंडार होती है। अगर आपके घर के आसपास गाय रहती है। तो ऐसा समझना चाहिए कि आप सुख और समृद्धि पूर्वक जीवन जी रहे हैं। गाय और भगवान कृष्ण के बारे में तो सभी लोग जानते हैं। शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि गाय की पूजा कर लेने से, अथवा गोसेवा से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं। तो आइए आप भी जानें कि जन्माष्टमी पर गोसेवा कर भगवान कृष्ण को कैसे प्रसन्न करें।

गाय को सृमद्धि का प्रतीक माना जाता है। अगर आप गाय को प्रतिदिन भोजन कराते हैं, तो आपके घर में धन, सुख और ऐश्वर्य बहुत कम परिश्रम करने से ही चले आते हैं। गाय को खाना खिलाने से सभी परेशानियां, सभी आर्थिक परेशानियां आपसे दूर होती हैं।

भगवान श्रीकृष्ण को गाय बहुत प्रिय हैं। अपने जीवन के बाल्यकाल और किशोर अवस्था को उन्होंने गायों के साथ बिताया था। उस दौरान भगवान श्रीकृष्ण ने ही गाय को गोमाता का दर्जा दिया था। ऐसा बताया जाता है कि गाय की सेवा करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं। और आपके जीवन के सारे कष्ट दूर करते हैं। जो लोग नियमित रुप से गाय की सेवा करते हैं। भगवान कृष्ण उनके सारे भौतिक दुखों का नाश करते हैं।

अगर आप भी भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय गऊ माता की जिसे खुद भगवान श्रीकृष्ण ने भी अपनी माता माना है। आप भगवान कृष्ण के जन्मदिन जन्माष्टमी पर गऊ माता की सेवा आदि करते हैं, तो आपकी इस सेवा और पूजा से भगवान कृष्ण बहुत प्रसन्न होंगे। और आपको गऊ माता के साथ-साथ भगवान कृष्ण का भी आशीर्वाद मिलेगा।

जन्माष्टमी पर ऐसे करें गाय की सेवा

1. गाय को प्रतिदिन चारा खिलाएं, अगर ऐसा करना आपके लिए संभव नहीं है तो जन्माष्टमी पर गाय को अवश्य चारा खिलाएं।

2. अपने घर में बनी पहली रोटी प्रतिदिन गाय को जरुर खिलाएं। ऐसा करने से आपको गऊ माता के आशीर्वाद के साथ-साथ भगवान कृष्ण और अन्य देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है।

3. गाय को गुड़ खिलाएं। गुड खाने से गऊ माता बहुत प्रसन्न होती है। और आपको आशीर्वाद देती है। जहां गाय प्रसन्न रहती है, वहां नकारात्मक ऊर्जा अपने आप नष्ट हो जाती है।

4. गाय को जन्माष्टमी के दिन चना जरुर खिलाएं। गुड़ के साथ चना गाय का सर्वोत्तम आहार माना जाता है। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार जन्माष्टमी पर गाय को गुड़ और चना खिलाएं।

5. जन्माष्टमी के दिन आज गाय को स्नान जरुर कराएं। गाय को स्नान कराने का पुन्य मानों भगवान कृष्ण के साथ-साथ 33 कोटि देवी-देवताओं को स्नान कराने के पुन्य के समान माना गया है।

Tags

Next Story