शुक्रवार को करें ये 5 अचूक उपाय, धन की होगी भरपूर वर्षा

माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। सनातन धर्म के अनुसार मां लक्ष्मी को शुक्रवार का दिन समर्पित किया गया है। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने से आपके घर में धन-दौलत की अपार वर्षा होती है। यदि आप शुक्रवार के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, तो मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं। जिस व्यक्ति पर मां की कृपा होती है, वो किसी भी घड़ी में घबराता नहीं है। उसके जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती और व्यक्ति अपना पूरा जीवन सुखमय यापन कर सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के कुछ उपाय बताए गए हैं, जिससे आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।
मां लक्ष्मी को शुक्रवार के दिन कैसे करें प्रसन्न
इस उपाय को शुक्रवार के दिन करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। नीचे पढ़िये कौन से हैं वे उपाय, जिससे आपका जीवन सुखमय हो सकता है।
• गाय को शुक्रवार के दिन पहली रोटी खिलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। ऐसा करने से आपके जीवन में पैसों की कभी कमी नहीं होगी।
• श्री सूक्त का पाठ करें। पूजा के समय अर्पित घी को ले जाकर किसी सुहागन ब्राह्मण महिला को दान करें। ऐसे करने से यदि आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, तो यह संकट दूर हो जाएगा ।
• यदि आप अपने जीवन में आर्थिक रूप से अधिक नुकसान में जा रहे हैं, तो आप 12 कौड़ी को जलाकर उसकी राख बना लो। इसके बाद इसे हरे रंग के कपड़े में बांधकर जल में प्रवाह कर दाे। ऐसा निरंतर करने से आपको आर्थिक नुकसान होने से छुटकारा मिल जाएगा।
• प्रत्येक शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मूर्ति के सामने पाठ करें और अखंड ज्योति प्रज्वलित करें। इस प्रज्वलित अखंड ज्योति को 11 दिनों तक जलाकर रखें। इसका समापन करते समय कुंवारी कन्याओं को भोजन कराएं। इससे मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं।
• यदि आप शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल रंग की बिंदी, लाल चुनरी, लाल सिंदूर, लाल चूडियां इत्यादि चढ़ाएं, ऐसा करने से भी आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकते हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS