सुबह उठते ही करें ये उपाय, नहीं होगी धन और विद्या की कमी

सुबह उठते ही करें ये उपाय, नहीं होगी धन और विद्या की कमी
X
धर्मशास्त्रों में धन अर्जित करने के अनेक तरीके बताए गए हैं। जिनका पालन करने से व्यक्ति को अपने जीवन में धन की कमी नहीं रहती और साथ ही उसका परिवार भी खुशहाल हो जाता है। तो आइए जानें एक ऐसा ही उपाय। जिसके करने से व्यक्ति की बुद्धि और उसके धन में तीव्र गति से वृद्धि होती है।

ऐसे करें उपाय

1. धन और शिक्षा चाहने वाले व्यक्ति को सुबह यथाशीघ्र (ब्रह्ममुहूर्त) में उठना चाहिए।

2.सुबह उठते ही बिना किसी का मुख देखे अपने दोनों हाथों को मिलाकर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और माता सरस्वती के साथ भगवान ब्रह्मा का ध्यान करना चाहिए।

3. ध्यान करते हुए इस मंत्र का 11 बार उच्चारण करना चाहिए।

मंत्र

कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती।

करमूले स्थ‍ितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्।।

ऊं कराग्रे वसते लक्ष्‍मी: करमध्‍ये सरस्‍वती।

करमूले च गोविंद: प्रभाते कुरुदर्शनम्।।

इस मंत्र का अर्थ है कि, 'हथेली के सबसे आगे के भाग में माता लक्ष्मीजी, बीच के भाग में माता सरस्वतीजी और मूल भाग में ब्रह्माजी और भगवान विष्णु का निवास होता है। इसलिए सुबह दोनों हथेलियों के दर्शन करना चाहिए।

4. इस उपाय को प्रतिदिन करने वाले व्यक्ति को अपनी सोच हमेशा सकारात्मक रखनी चाहिए।

5. व्यक्ति को हमेशा भगवान पर पूर्ण श्रद्धा और अडिग विश्वास रखना चाहिए।

6. मंत्र के नियमित उच्चारण के बाद ही बिस्तर से धरती माता का दाहिने हाथ से र्स्पश करें। और उसके बाद अपने पैर पृथ्वी पर रखें।

7. संयमित रहें और शाकाहार का पालन करें।

Tags

Next Story