Dussehra 2020 Calendar : दशहरा 2020 का कैलेंडर

Dussehra 2020 Calendar : दशहरा 2020 का कैलेंडर
X
Dussehra 2020 Calendar : दशहरे का कैलेंडर (Dussehra Calendar) जानकर आप दशहरे की पूजा और रावण दहन (Ravan Dahan) का सही समय जान सकते हैं तो आइए जानते हैं दशहरा 2020 का कैलेंडर।

Dussehra 2020 Calendar : दशहरा 25 अक्टूबर 2020 (Dussehra 25 October 2020) को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्री राम (Lord Rama) ने अहंकारी रावण का वध किया था और धरती को पाप मुक्त कराया था। इसी कारण से इस पर्व को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। दशहरे पर रावण भी किया जाता है। जिसमें रावण के साथ,मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी फूंके जाते हैं। लेकिन क्या आप दशहरे पर बनने वाले शुभ मुहूर्त और संयोगों के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो आपको दशहरे का कैलेंडर अवश्य जान लेना चाहिए तो चलिए जानते हैं दशहरा का कैलेंडर।

दशहरा कैलेंडर 2020 (Dussehra 2020 Calendar)

तिथि

दशमी

दिन

रविवार

माह

आश्विन मास

विजय मुहूर्त

दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक

अपराह्न पूजा का समय

दोपहर 1 बजकर 18 मिनट से दोपहर 3 बजकर 40 मिनट तक

रवि योग

पूरे दिन

नक्षत्र

धनिष्ठा

योग

गण्ड

करण

तैतिल

चंद्रमा

मकर राशि

सूर्य राशि

तुला राशि

अभिजित मुहूर्त मुहूर्त

सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक

अमृत काल मुहूर्त

शाम 6 बजकर 44 मिनट से रात 08 बजकर 27 मिनट तक

राहुकाल

शाम 4 बजकर 33 मिनट से शाम 6 बजकर 2 मिनट तक

सूर्योदय

06:11 ए एम

सूर्यास्त

06:02 पी एम


दशहरे पर ग्रह स्थिति (Dussehra Per Graha Stithi)

दशहरे के दिन चंद्रमा शाम 4 बजकर 57 मिनट तक मकर राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में रहेगा और उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएगा। वहीं सूर्य इस दिन तुला राशि में शुक्र अपनी नीच राशि कन्या में,गुरु अपनी स्वंय की राशि धनु में, शनि अपनी स्वंय की राशि मकर में,बुध अपनी मित्र राशि तुला में वक्री,मंगल अपनी मित्र राशि मीन में वक्री,राहु वृषभ राशि में और केतु में वृश्चिक राशि में रहेंगे। दशहरे पर इस बार ग्रहों की स्थिति काफी शुभ है। क्योंकि इस बार गुरु और शनि अपनी ही राशि में हैं और वहीं कुछ ग्रह अपनी मित्र राशि में ऐसे में दशहरे की पूजा का कई गुना फल प्राप्त किया जा सकता है।

Tags

Next Story