Dussehra 2020 : दशहरे पर करें ये गुप्त दान, नहीं रहेगी जीवन में कभी धन की कोई कमीं

Dussehra 2020 : दशहरे का त्योहार (Dussehra Festival) बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री राम (Lord Rama) ने रावण का वध किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दशहरे के दिन दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है और यदि आप इस दिन गुप्त दान करते हैं तो आपको जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है और सुखों में वृद्धि होती है तो चलिए जानते हैं दशहरे पर गुप्त दान।
दशहरे पर गुप्त दान (Dussehra Per Gupt Daan)
1. दशहरे पर आप एक नई झाडू लें और किसी मंदिर में ऐसे स्थान पर रख दें। जहां पर आपको इसे रखते हुए कोई न देखे। इस गुप्त दान से आपकी धन संबंधी सभी तरह की परेशानी दूर होंगी।
2.विजयदशमी के दिन एक फिटकरी का टुकड़ा लें और इसे घर के सभी सदस्यों की नजरों से छिपाकर अपनी छत पर लें आएं। इसके बाद जिस तरफ आपको इस टुकड़े को फेंकना है उसकी उल्टी तरफ खड़े हो जाएं आखें बंद करके अपने ईष्ट देव का ध्यान करें और सिर के पीछे हाथ ले जाकर इस टुकड़े को फेंक दें और अपनी मनोकामना बोलें।
3.दशहरे के दिन छोटी- छोटी पर्चियों पर भगवान श्री राम का नाम का लिखें और इन्हें आटें की गोलियों के बीच में दवा दें और इन्हें ले जाकर मछलियों को खिला दें। ऐसा करने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
4.यदि आपका पैसा कहीं पर फंसा हुआ है तो दान के रूप में कुत्ते को बेसन के लड्डू 43 दिनों तक खिलाएं। इस कार्य को आपको दशहरे के दिन से प्रारंभ करना है।ऐसा करने से आपको जल्द ही आपका फंसा हुआ पैसा मिल जाएगा।
5.दशहरे के दिन निर्धन व्यक्तियों को कंबल का दान अवश्य करें। यदि यह काले रंग के कंबल हो काफी शुभ है। ऐसा करने से आपको जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS