Dussehra 2020 Kab Hai : दशहरे पर जानिए रावण संहिता के ये उपाय, धन के साथ - साथ मिलेगी जीवन की साथी खुशियां

Dussehra 2020 Kab Hai : दशहरे पर जानिए रावण संहिता के ये उपाय, धन के साथ - साथ मिलेगी जीवन की साथी खुशियां
X
Dussehra 2020 Kab Hai : दशहरे का पर्व (Dussehra Festival) भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार रावण (Ravan) बहुत ही विद्वान था।उसने कई ग्रंथों की रचना भी की थी। उन्हीं ग्रंथों में एक है रावण संहिता। जिसमें कई उपाय बताए गए हैं। जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति पा सकेत हैं तो चलिए दशहरे पर जानते हैं रावण संहिता के उपाय।

Dussehra 2020 Kab Hai : दशहरे (Dussehra) के दिन रावण,मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले फूंके जाते हैं। रावण एक राक्षस था जिसने अपने जीवन में कई पाप किए थे।लेकिन वह ज्योतिष विद्या का जानकार भी था। इसी कारण से उसने नवग्रहों को बंधक बना लिया था। रावण ने रावण संहिता (Ravan Sanhita) को लिखा था। रावण संहिता में सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति के उपाय लिखें हैं। जिन्हें अपनाकर कोई भी अपनी समस्याओं को दूर कर सकता है तो आइए जानते हैं रावण संहिता के उपाय।

रावण संहिता के उपाय (Ravan Sanhita Remedies)

1.यदि आप धन की समस्या से परेशान हैं तो आप लगातार चालीस दिनों तक ऊं सरस्वती ईश्वरी भगवती माता क्रां क्लीं श्रीं श्रीं मम धनं देहि फट् स्वाहा मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपकी धन की समस्या समापत् हो जाएगी।

2.अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहती है तो आपको लगातार 21 दिनों तक ऊं ह्रीं श्रीं क्लीं नम: ध्व: ध्व: स्वाहा मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

3.रावण संहिता में बताया गया है कि दूर्वा बहुत ही चमत्कारी होती है। यदि आप अधिक धन प्राप्त करना चाहते हैं तो आप दूर्वा घास को दूध में डालकर उससे माथे पर तिलक अवश्य करना चाहिए।ऐसा करने से आपको धन की प्राप्ति होगी।

4.अगर आप यश प्राप्त करना चाहते हैं और समाज में अपना मान- सम्मान बढ़ाना चाहते हैं तो आपको बेलपत्र को पीसकर उसे चंदन की तरह अपने माथे से रोज लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको समाज में मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।

5.यदि आपका धन कहीं पर फंस गया है और आप उसे प्राप्त करने में असमर्थ हैं तो आपको ऊं नमो विघ्नविनाशाय निधि दर्शन कुरु कुरु स्वाहां मंत्र का 10000 बार जाप अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपको आपका फंसा हुआ धन जल्द ही प्राप्त हो जाएगा।

Tags

Next Story