Dussehra 2020 Kab Ka Hai: 25 या 26 अक्टूबर जानिए 2020 में कब मनाया जाएगा दशहरे का त्योहार

Dussehra 2020 Kab Ka Hai: 25 या 26 अक्टूबर जानिए 2020 में कब मनाया जाएगा दशहरे का त्योहार
X
Dussehra 2020 Kab Ka Hai: दशहरे का त्योहार (Dussehra Festival) अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।लेकिन इस बार अधिक मास पड़ने के कारण शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) एक महीने बाद आरंभ हो रही है।इसी कारण से दशहरे का त्योहार भी एक दिन घट और बढ़ रहा है।ऐसी स्थिति में कब मनाया जाएगा दशहरे का त्योहार आइए जानते हैं...

Dussehra 2020 Kab Ka Hai: दशहरे के त्योहार को विजयदशमी (Vijayadashami) के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि इस दिन भगवान श्री राम (Lord Rama) ने अहंकारी रावण पर विजय हासिल की थी। हिंदू धर्म में दशहरे के त्योहार को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन साल 2020 में दशमी तिथि 25 और 26 अक्टूबर दोनों ही दिन पड़ रही है। इस स्थिति में आपको कब मनाना चाहिए दशहरे का त्योहार आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं दशहरे के त्योहार की सही तिथि।

दशहरा साल 2020 में कब मनाया जाएगा (Dussehra Saal 2020 Mein Kab Manaya Jayega)

साल 2020 में पितृ पक्ष के ठीक बाद में अधिक मास लगने के कारण शारदीय नवरात्रि के आरंभ होने में एक महीने का समय लगा। शारदीय नवरात्रि के समाप्त होने के बाद यानी अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरे का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दशमी तिथि रविवार 25 अक्टूबर 2020 को दोपहर 11 बजकर 14 मिनट पर प्रारंभ हो रही और इसकी समाप्ति सोमवार 26 अक्टूबर 2020 को दोपहर 11 बजकर 33 मिनट पर हो रही है।

इस कारण से दशमी तिथि रविवार 25 अक्टूबर को आरंभ हो जाएगी। दशहरे का त्योहार भगवान श्री राम के द्वारा रावण पर विजय प्राप्त करने की खुशी में मनाया जाता है। यह अंधकार पर प्रकाश की विजय है और बुराई पर अच्छाई की जीत है। इसी कारण से दशहरे का त्योहार मनाया जाता है। माना जाता है कि दशहरे के पूरे दिन भगवान श्री राम और रावण में युद्ध हुआ था। जिसके बाद अपराह्न काल यानी दोपहर के समय में भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था।

इसी कारण से दशहरे का पर्व अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को अपराह्न काल में मनाया जाता है। रावण के वध की वजह से ही दशहरे का त्योहार दोपहर के समय में मनाया जाता है। साल 2020 में अपराह्न में दशमी तिथि 25 अक्टूबर को पड़ रही है और 26 अक्टूबर को दोपहर के बाद एकादशी तिथि प्रारंभ हो रही है। इसी कारण से साल 2020 में 25 अक्टूबर को ही दशहरे का त्योहार मनाया जाएगा और रावण दहन किया जाएगा।

Tags

Next Story