Dussehra 2020 : दशहरे के दिन इन कार्यों को करना माना जाता है बहुत शुभ,आप भी जानें

Dussehra 2020 : दशहरे के दिन इन कार्यों को करना माना जाता है बहुत शुभ,आप भी जानें
X
Dussehra 2020 : दशहरे (Dussehra) के दिन सुबह के समय वाहन,शस्त्र,अपराजिता और शमी वृक्ष का पूजन किया जाता है। इसके अलावा ऐसे कौन से कार्य हैं जो दशहरे के इस त्योहार (Dussehra Festival) पर करना बहुत ही शुभ माना जाता है आइए जानते हैं...

Dussehra 2020 : दशहरा 25 अक्टूबर 2020 (Dussehra 25 October 2020) को मनाया जाएगा। इस दिन रावण दहन (Ravan Dahan) करके लोगों को बुराई पर अच्छाई की जाती का संदेश दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन कुछ ऐसे कार्य भी हैं। जिन्हें करना बहुत ही शुभ माना जाता है तो चलिए जानते हैं उन कार्यों के बारे में जो दशहरे के दिन करना बहुत शुभ माना जाता है।

दशहरे के दिन किए जाने वाले कार्य (Dussehra Ke Din Kiye Jane Wale Kaam)

1.दशहरे के दिन अपनी क्षमता के अनुसार सोना,चांदी,वाहन,कपड़े और बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।

2.इस दिन सुबह के समय वाहन,शस्त्र,अपराजिता और शमी वृक्ष का पूजन करना भी बहुत शुभ माना जाता है।

3. दशहरे पर नए वस्त्र और आभूषण भी धारण किए जाते हैं। यदि आप ऐसा नहीं कर सकते तो आप इस दिन साफ वस्त्र अवश्य ही धारण करें।

4.रावण दहन के बाद लोग एक दूसरे के घर जाकर गले मिलकर चरण छूकर बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं।

5.दशहरे के दिन सभी लोग स्वर्ण के प्रतीक शमी पेड़ के पत्तों को एक दूसरे में बांटते हैं।

6.इस दिन बच्चों को दशहरी देने का भी प्रचलन है। दशहरी के रूप में बच्चों को रुपए,मिठाई और वस्त्र आदि दिए जाते हैं।

7.दशहरे पर खासतौर पर गिल्की के पकौड़े और गुलगुले बनाने का प्रचलन है। परिवार के लोगों के साथ मिल बांटकर खाते हैं।

8.इस दिन रावण दहन के बाद पान और जलेबी खाने का भी प्रचलन है

9.दशहरे पर दोपहर के समय विजय मुहूर्त में अस्त्र और शस्त्र की पूजा भी की जाती है।

10.इस दिन दशहरा मिलन समारोह भी आयोजन किया जाता है। इतना ही नहीं दशहरे के अगले दिन बासी दशहरा मिलन की परंपरा भी है।

Tags

Next Story