Dussehra 2020 Wishes : दशहरे पर इन 10 बेहतरीन संदेशों से दें अपनों को शुभकामनाएं

Dussehra 2020 Wishes : दशहरा (Dussehra) का त्योहार भारत में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री राम ने अहंकारी रावण का वध किया था। इसी कारण से दशहरे को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है और इस दिन शस्त्रों की पूजा भी की जाती है। दशहरा के दिन लोग एक दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं (Dussehra Best Wishes) देते हैं। अगर आप भी अपने चाहने वालों को दशहरे की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए लाएं हैं दशहरे के 10 बेहतरीन शुभकामना संदेश।
Dussehra Wishes/दशहरा शुभकामना संदेश
1.दशहरे का यह पावन त्यौहार,
घर में लाये आपके खुशियां अपार,
श्री राम जी करें आप पर खुशियों की बौछार,
ऐसी शुभ कामनायें हमारी करो स्वीकार।
दशहरे की हार्दिक बधाई!
Dussehra Wishes/दशहरा शुभकामना संदेश
2. विजया दशमी का शुभ अवसर,
आपके और आपके परिवार के जीवन में सुख,
समृद्धि और शांति भर दे,
हैप्पी दशहरा !!
Dussehra Wishes/दशहरा शुभकामना संदेश
3.भीतर के रावण को जो खुद आग लगाएंगे
सही मायनों में वो ही दशहरा मनाएंगे
दशहरा की शुभकामनाएं।
Dussehra Wishes/दशहरा शुभकामना संदेश
4.इससे पहले दशहरे की शाम हो जाए
मेरा SMS औरों की तरह आम हो जाए
सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाए
और दशहरा विश करना आम हो जाए
शुभ दशहरा।
Dussehra Wishes/दशहरा शुभकामना संदेश
5.इस दशहरे हर मनुष्य बस एक नेक काम करे
अंतर्मन में पनप रही हर बुराई का सर्वनाश करे।
इसी कामना के साथ आपको दशहरे की शुभकामना।
Dussehra Wishes/दशहरा शुभकामना संदेश
6.आज की नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए
आपके दुखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं
दे जाए इतनी खुशियां ये दशहरा आपको
कि खुशी भी आपकी मुस्कुराहट की दीवानी हो जाए
दशहरा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
Dussehra Wishes/दशहरा शुभकामना संदेश
7.बुराई का होता है विनाश
दशहरा लता है उम्मीद की आस
रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश
विजयदशमी की शुभकामनाएं
Dussehra Wishes/दशहरा शुभकामना संदेश
8.हो आपकी लाइफ में खुशियों का मेला
कभी ना आये कोई झमेला
सदा सुखी रहे आपका बसेरा
मुबारक हो आपको दशहरा
Dussehra Wishes/दशहरा शुभकामना संदेश
9.बुराई का होता है विनाश, दशहरा लाता है उम्मीद की आस
रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश
Dussehra Wishes/दशहरा शुभकामना संदेश
10.दशहरे की आपको एवं पूरे परिवार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई!
जैसे दशहरा असत्य पर सत्य की विजय है उसी प्रकार आप भी हर पथ पर विजयी हों
यही भगवान से मेरी मंगल कामना है!!
Dussehra Wishes/दशहरा शुभकामना संदेश
नोट : ये सभी शुभकामना संदेश विभिन्न वेवसाइट से लिए गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS